scriptJuly Mausam Update: जुलाई महीने में सामान्य से अधिक होगी बारिश, IMD प्रमुख ने जारी की चौंकाने वाली चेतवानी | july imd weather forecast india could experience above normal rainfall in july month know details | Patrika News
राष्ट्रीय

July Mausam Update: जुलाई महीने में सामान्य से अधिक होगी बारिश, IMD प्रमुख ने जारी की चौंकाने वाली चेतवानी

July Weather Update: जुलाई महीने में देश में मौसम का हाल कैसा रहेगा, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया।

नई दिल्लीJul 01, 2024 / 08:13 pm

Paritosh Shahi

July Weather Update: जून महीन में गर्मी ने देश के अधिकांश राज्यों को झुलसाया। सभी मानसून आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जून मध्य में केरल के तट पर पहुंचने के बाद इसकी रफ़्तार कमजोर हो गयी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। आज से जुलाई महीना शुरू हो गया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से सोमवार को बड़ी खुशखबरी दी गई। IMD के अपडेट में कहा गया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। आईएमडी चीफ मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “पूरे देश में जुलाई में औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। लंबी अवधि में होने वाली औसत बरसात 28.04 सेमी से यह 106 प्रतिशत से अधिक होगी। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम, पूर्व व दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय के कुछ इलाके यहां अपवाद हो सकते हैं।’

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज जुलाई महीने में औसत तापमान को लेकर भी जानकारी साझा की। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत, पूर्व व उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।जुलाई महीने में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

जुलाई में अच्छी मॉनसून बारिश की उम्मीद

जुलाई महीने को लेकर जारी पूर्वानुमान में आईएमडी की ओर से कहा गया कि जुलाई में अच्छी मॉनसून बारिश की उम्मीद है। आईएमडी चीफ महापात्र ने कहा, ‘आमतौर पर देखा गया है कि बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान अधिक होता है। नार्थ वेस्ट भारत में 1901 के बाद बीते महीने जून में 31.73 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान दर्ज हुआ, जो कि सबसे गर्म रहा। यहां मासिक औसत अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.96 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।’

Hindi News / National News / July Mausam Update: जुलाई महीने में सामान्य से अधिक होगी बारिश, IMD प्रमुख ने जारी की चौंकाने वाली चेतवानी

ट्रेंडिंग वीडियो