scriptBJP: कांग्रेस सरकार में रक्षामंत्री रहे नेता के बेटे को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव | BJP made Anil Antony candidate son of veteran Congress leader AK Antony | Patrika News
राष्ट्रीय

BJP: कांग्रेस सरकार में रक्षामंत्री रहे नेता के बेटे को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

BJP Candidate List: केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।
 
 

Mar 02, 2024 / 08:04 pm

Prashant Tiwari

  BJP made Anil Antony candidate son of veteran Congress leader AK Antony

 

केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने केरल के पत्तनमतिट्टा सीट से केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री रहे ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अनिल फिलहाल पार्टी में सक्रिय हैं और दक्षिण भारत में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

 

पिछले साल छोड़ा था कांग्रेस

बता दें कि अनिल एंटनी ने साल 2023 में पीएम मोदी की सरकार के कार्यप्रणाली से प्रभावीत होकर कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही बताया जाता है कि वह केरल कांग्रेस में हो रही अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे थे। वहीं, भाजपा ने इस बार अपने 195 उम्मीदवारों में से 50 ऐसे उम्मीदवारों को उतारा है जिनकी उम्र 50 साल से कम है।

Hindi News/ National News / BJP: कांग्रेस सरकार में रक्षामंत्री रहे नेता के बेटे को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो