scriptSaptahik Rashifal 29 Jan To 4 Feb: नये सप्ताह में मेष, वृष, मीन समेत 7 राशि वालों के अच्छे दिन, जानें किसकी चमकेगी किस्मत | Saptahik rashifal 29 january to 4 February 2024 weekly horoscope hindi prediction good luck for 7 zodiac sign next week | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal 29 Jan To 4 Feb: नये सप्ताह में मेष, वृष, मीन समेत 7 राशि वालों के अच्छे दिन, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Saptahik rashifal 29 january to 4 February जनवरी 2024 का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ है, तो कुछ के लिए मिलाजुला, सकट चौथ से शुरू हो रहे सप्ताह में जानिए किस्मत किसका साथ देगी। इसके लिए पढ़िये साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024, इसे पेश कर रहे हैं ज्योतिषी पं चंदन श्याम नारायण व्यास…

Jan 28, 2024 / 10:05 am

Pravin Pandey

weekly_horoscope.jpg

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए 29 जनवरी से 4 फरवरी का सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको अपने काम में मनचाही सफलता मिलने लगेगी। बॉस से निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग विस्तार की योजना को अमलीजामा पहनाएंगे। आने वाले सात दिन आपको कम परिश्रम में अधिक लाभ मिलेगा। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना पर आप आगे बढ़ सकते हैं। खास बात यह कि इस प्रयास में आपके मित्रगण और परिजन साथ देंगे। कुल मिलाकर आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का परामर्श आपके काम आएगा। किसी वरिष्ठ की सलाह और सहयोग से भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद दूर करने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार में भाई-बहन आदि के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 के बीच का समय आपके लिए गुडलक वाला है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मानित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं तो वहीं बिजनेस करने वाले लोग बड़ा सौदा पा सकते हैं। इस सप्ताह कारोबार में वृषभ राशि वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। बाजार में साख बढ़ेगी, घर-गृहस्थी से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के बीच में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी पुरानी समस्या का हल निकलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वाह कर पाएंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे, सप्ताह के आखिर में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव कम रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपकी राशि मिथुन है तो अगले सात दिन आपको किसी काम में जल्दबाजी से बचना होगा वर्ना आर्थिक, शारीरिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपना काम दूसरे के भरोसे छोड़ने या उसमें लापरवाही करने से बचना होगा वर्ना बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर मिथुन राशि वालों के विरोधी 29 जनवरी से 4 फरवरी के सप्ताह में सक्रिय रहेंगे। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने कार्य पर पूरा करने पर फोकस करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवा वर्ग अपना समय मौज-मस्ती में बिताएगा। इस दौरान संतान को लेकर चिंता रहेगी। सप्ताह के आखिर में सेहत को लेकर परेशानी आ सकती है, इसे नजरंदाज न करें वर्ना समस्या बड़ी हो जाएगी। पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना बदनाम हो सकते हैं। इस सप्ताह किसी पुराने संबंध को लेकर एक बार फिर आपके भीतर प्रेम भाव जाग सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सुख और पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि
साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए नया सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं तो नौकरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी से जूझना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को नये सप्ताह में अपनी भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और लक्ष्य पर फोकस करना होगा, तभी मनचाही सफलता मिलेगी। नये सप्ताह में आपका मन घर और बाहर दोनों जगह नहीं लगेगा। कार्य विशेष में अनिष्ट की आशंका से मन चिंतित रहेगा। आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और कामुक विचार आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के बीच में कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के आखिर में दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्य पर ध्यान दें। इस दौरान भागदौड़ वाले कार्य की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
rashifal_weekly.jpg

सिंह राशि
जनवरी का आखिरी सप्ताह सिंह राशि के लोगों के लिए थोड़ी परेशानियां और चिंता लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। छोटे से छोटे से काम में अतिरिक्त समय लग सकता है, काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके कारण थोड़ी हताशा हो सकती है। सिंह राशि के लोगों को 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 के सप्ताह में सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। इस सप्ताह किसी से अधिक अपेक्षा न रखें वर्ना दुख मिल सकता है। सिंह राशि के लोगों को दूसरों पर निर्भर होने की बजाय अपने कार्य को खुद बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। सिंह राशि के लोग इस सप्ताह पूर्वाग्रह रखते हुए किसी के प्रति शंका न पालें। परिजनों और मित्र की गलतियों को भुलाकर दोबारा आगे बढ़ें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को संवाद से दूर करें। सप्ताह के आखिर में जीविका के क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसे भूलकर भी हाथ से न जाने दें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

कन्या राशि
साप्ताहिक कन्या राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 के अनुसार नये सप्ताह में कन्या राशि वाले सोचे कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। संगी साथी और परिजनों का साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। अचानक से किसी तीर्थ विशेष की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का दबाव कम रहेगा। कार्य स्थल पर अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बरसेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के पद में वृद्धि होगी। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के बीच में परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में कामयाब होंगे। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार या फिर वहां पर करियर के लिए प्रयासरत हैं तो इस राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। युवा वर्ग अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने में सफल होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह के आखिर में व्यवसाय में लाभ होगा। इस समय की गई बिजनेस डील भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि
साप्ताहिक राशिफल तुला के अनुसार नया सप्ताह तुला राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। सप्ताह के शुरुआत में ही मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर और कारोबार से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहा तबादला या पदोन्नति मिलेगी। पदोन्नति से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के शुरुआत में प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ पाएंगे। सप्ताह के बीच में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद रहेगी और लाभ के नए अवसर जुटाएगी। किसी नये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। किसी योजना में अटका धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ में ज्यादा लगेगा। घर-परिवार में वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक सुखद समय व्यतीत करेंगे। कुल मिलाकर परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक के अनुसार इस सप्ताह आप लोगों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा और लक्ष्य पर ध्यान देना होगा, इससे मनचाही सफलता मिल सकती है। नये सप्ताह में लोगों को मिलाजुलाकर चलने में लाभ होगा। 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच यदि आप किसी अचल संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी किसी भी डील को करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के बीच में आप सुख-सुविधा से जुड़ा कोई बड़ा समान खरीद सकते हैं। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के बीच में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के पहले भाग के मुकाबले दूसरा भाग अधिक शुभता लिए है। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बॉस से किसी कार्य विशेष के लिए शाबासी मिल सकती है, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Weekly Numerology: आने वाले सात दिन इन बर्थ डेट वालों को सौगात, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल


धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच आपको जीवन से जुड़ी हुई तमाम बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य थोड़े देरी से पूरे होंगे और उसमें कई तरह की अड़चन भी आ सकती है। कामकाज में मिलने वाली सफलता में देरी और उसमें धीमी गति के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस सप्ताह धन की आवक तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। यदि आपके सगे-संबंधी या प्रियजन किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो आपको खुद पहल करके संवाद करना चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपका विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको सही समय आने का इंतजार करना चाहिए। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को लेकर परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। धनु राशि के जातकों को पेट संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में अपने खानपान एवं दिनचर्या का खूब ख्याल रखें।

मकर राशि
साप्ताहिक राशिफल मकर 29 जनवरी से 4 फरवरी के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हुए है। सप्ताह के प्रारंभ में घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सफलता से आपके मान-सम्मान और सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। अचल संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के बीच में निर्णय की तारीफ होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं और बदलाव करना चाहते हैं तो मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई भी निर्णय को लेने से पहले विचार विमर्श जरूर करें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और आप अपनी बुद्धि विवेक के बल से विरोधियों की चाल नाकाम करने में सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ और वृद्धि के योग हैं। साज-सज्जा से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि
साप्ताहिक राशिफल मकर 29 जनवरी से 4 फरवरी के अनुसार आपकी राशि कुंभ है तो शार्टकट और नियम-कानून तोड़ने से बचें वर्ना आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक शरीरिक कष्ट भी हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। घर और बाहर प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के भरोसे रहने की बजाय अपने कार्य को समय से करें। नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें वर्ना बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। भावना में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के बीच में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। हालांकि आपको स्वयं की भी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। सप्ताह के आखिर में बड़े खर्च आ सकते हैं। करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का कद्र करें।

मीन राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 के अनुसार मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ है। हालांकि इस सप्ताह आप कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए छल-बल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह कारोबार में बड़े आर्थिक लाभ होंगे। बाजार में फंसा हुआ धन निकल सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी। सप्ताह के पहले भाग के मुकाबले दूसरा भाग ज्यादा शुभ रहेगा। यह समय धन और मान-सम्मान अर्जित करने की दृष्टि से अच्छा है। नये सप्ताह में मीन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी। यदि किसी बात को लेकर आपका लव पार्टनर नाराज चल रहा था तो किसी मित्र की मदद से सारी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 29 Jan To 4 Feb: नये सप्ताह में मेष, वृष, मीन समेत 7 राशि वालों के अच्छे दिन, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो