scriptभोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज | Bhojpuri actress monalisa buys luxurious 5 bhk bungalow shares photos with husband Vikrant | Patrika News
बॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

टीवी और रियलिटी शोज और भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस को गुड न्यूज शेयर किया है।
 

Mar 01, 2024 / 03:32 pm

Kirti Soni

monalisa_buys_luxurious_5_bhk_bungalow.jpg
टीवी और रियलिटी शोज से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक टैलेंट दिखाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ में कुछ न कुछ नया करती रहती हैं जिससे वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। मोनालिसा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट की काफी चर्चाएं चल रही हैं। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज से लेकर उनके सभी फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। क्या है गुड न्यूज आगे बताते हैं।

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पति विक्रांत की कुछ फोटज शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा सफेद और पिंक सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी लगाए एक्ट्रेस काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। मोनालिसा के साथ ही उनके पति विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में गणपति बप्पा की फोटो शेयर की है इसके साथ बंगले की चाबी रखी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- एक और सपना पूरा हुआ 5bhk नया घर का उन्होंने हैशटैग लगाया है।
instgram_photo.jpeg
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैन्स और एक्ट्रेस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने मोनालिसा को बधाई दी है। मोनालिसा 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। मोनालिसा ‘नथुनिया पर गोली मारे’, ‘जिद्दी आशिक’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘घरवाली बाहरवाली’ जैसी कई हिट फिल्म में वे नजर आ चुकी हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

ट्रेंडिंग वीडियो