घात लगाए नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाकर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से घबरा कर नक्सली भाग खडे हुए। इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों को एक शव मिला। शव के पास ही एक 12 बोर राइफल एवं एक पिस्टल बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की शव की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है।
गरियाबंद मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की मौत गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके स्पाइनल कॉड में गंभीर चोट थी। 13 जनवरी को शिकासार इलाके में पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी।
इस दौरान महिला नक्सली पार्वती को गोली लगी थी। उसे गंभीर अवस्था में पुलिस ने डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया था। डीकेएस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव साहू ने बताया कि महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके हाथ-पैर नहीं चल रहे थे। वेंटिलेटर पर थीं। शनिवार की रात अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। काफी कोशिश के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।