scriptशर्मनाक: महिला के साथ होता रहा गलत काम, तीन पुरुष बनाते रहे वीडियो | Patrika News
सीकर

शर्मनाक: महिला के साथ होता रहा गलत काम, तीन पुरुष बनाते रहे वीडियो

राजस्थान के नीमकाथाना जिले के पाटन इलाके के गांव बोपिया में खेत में काम कर रही एक महिला से तीन महिलाओं द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने भी पीड़िता का सहयोग नहीं किया। घटना सोमवार की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा […]

सीकरSep 19, 2024 / 11:44 am

Sachin


राजस्थान के नीमकाथाना जिले के पाटन इलाके के गांव बोपिया में खेत में काम कर रही एक महिला से तीन महिलाओं द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने भी पीड़िता का सहयोग नहीं किया। घटना सोमवार की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला राजबाला पत्नी रणजीत गुर्जर निवासी बोपिया ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार सुबह 9 बजे वह अपने खेत में बाजरा संभालने के लिए गई थी तो तीन महिलाओं ने उस पर बेवजह जानलेवा हमला कर दिया। गला दबाने के साथ उसके कान से कुंडल भी निकाल लिए। उनके पति हजारी, महेश व सुरेश ने भी उसे गालियां दी और तीनों को मारपीट के लिए उकसाने के साथ घटना का वीडियो भी बनाया। घटना को देख रहा उसका बेटा रोता- चिल्लाता रहा तो भी आरोपियों को दया नहीं आई। शोर सुनकर बाद में नजदीकी लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया।

पीड़िता को पकड़ लाई पुलिस

पीड़िता का आरोप है की घटना के बाद उसने पाटन पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे पुलिस थाने ले आई। जहां गुहार लगाने पर भी पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में नीमकाथाना एसपी के पास पेश होने पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर अपने ससुर व अन्य लोगों पर पूर्व में भी कई बार मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी पाटन थाने में एक एफआइआर होने पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। महिला ने वीडियो के जरिये प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई है।

इनका कहना है:—

महिला से मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी इस संबंध में क्रॉस मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला द्वारा पहले दर्ज करवाए गए मुकदमे में चालान पेश हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।
विक्रम सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना पाटन।

Hindi News / Sikar / शर्मनाक: महिला के साथ होता रहा गलत काम, तीन पुरुष बनाते रहे वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो