11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Elections: अलका लांबा होंगी दिल्ली CM के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार, कालका सीट पर आतिशी को देंगी चुनौती

Delhi Elections 2025: कालकाजी सीट पर 2020 चुनाव में आतिशी ने 55,897 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर BJP के धर्मबीर रहे और उन्हें 44,504 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा को 4,965 वोट मिले।

2 min read
Google source verification
Delhi CM Atishi and Alka Lamba

Delhi CM Atishi and Alka Lamba

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के खिलाफ अलका लांबा (Alka Lamba) को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। AAP की पूर्व नेता अलका लांबा फिलहाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

कौन हैं अलका लांबा?

अलका लांबा वर्ष 2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से निर्वाचित हुईं थींं। अलका लांबा ने 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए BJP उम्मीदवार सुमन गुप्ता को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया था। AAP नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने 2019 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अलका लांबा ने 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था, लेक‍िन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी ने यह सीट जीती थी। इस चुनाव में अलका लांबा तीसरे स्थान पर रहीं थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अगले सप्ताह कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है और वोटिंग अगले महीने होने की संभावना है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई बहुमत वाली सरकार को गाली देने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर 2014 से केंद्र में उनकी सरकार ने दस साल तक काम किया होता तो पीएम मोदी को उन्हें गाली देने की जरूरत नहीं पड़ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों से दिल्ली एक बड़ी 'आपदा' से घिरी हुई है। अन्ना हजारे को आगे रखकर कुछ 'कट्टर बेईमान' लोगों ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया है। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला, भर्तियों में घोटाला। ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन, ये लोग 'आपदा' बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।''

BJP की लिस्ट का इंतजार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। AAP ने सभी 70 सीटों पर और कांग्रेस 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने AAP के बड़े चेहरों के खिलाफ अपने मजबूत उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को टिकच दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मेरा सपना है कि देशवासियों को पक्का घर मिले’, दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे PM Modi