30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इस साल इंग्लैंड में खेला जाएगा। 2 जून से शुरू होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर फाइनल के साथ समाप्त होगा। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारत अपना अभियान 14 जून को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इस बार 12 टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में रखी गई है। उसके ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं।