scriptKhatu Shyam Ji Temple: दीपावली पर दिन भर नहीं होंगे बाबा श्याम के दर्शन, जानें कारण | Khatu Shyam Ji Temple: Baba Shyam will not be visible throughout the day on Deepawali, know the reason | Patrika News
सीकर

Khatu Shyam Ji Temple: दीपावली पर दिन भर नहीं होंगे बाबा श्याम के दर्शन, जानें कारण

Shyam Baba: यदि आप राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए दीपावली वाले दिन जा रहे हैं तो थोड़ा यह जानकारी हासिल कर लीजिए। इस दिन आप श्याम बाबा के दर्शन से वंचित रहेंगे।

सीकरOct 28, 2024 / 11:42 am

rajesh dixit

जयपुर। यदि आप राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए दीपावली वाले दिन जा रहे हैं तो थोड़ा यह जानकारी हासिल कर लीजिए। इस दिन आप श्याम बाबा के दर्शन से वंचित रहेंगे।

खाटूश्यामजी में दीपावली पर्व पर भक्तों को दिनभर श्याम सरकार के दर्शन नहीं हो सकेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन 30 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे से 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे।

Hindi News / Sikar / Khatu Shyam Ji Temple: दीपावली पर दिन भर नहीं होंगे बाबा श्याम के दर्शन, जानें कारण

ट्रेंडिंग वीडियो