scriptRichest Temple of World: ये हैं 10 सबसे अमीर मंदिर, अडानी-अंबानी मिलकर भी नहीं कर सकते इनका मुकाबला | These are 10 richest temples of indian hindu temple padmanabha mandir Tirupati Balaji Mandir wealth | Patrika News
राष्ट्रीय

Richest Temple of World: ये हैं 10 सबसे अमीर मंदिर, अडानी-अंबानी मिलकर भी नहीं कर सकते इनका मुकाबला

10 richest temples in India: NSSO के मुताबिक देश में ‘टेंपल इकोनॉमी’ 3.02 लाख करोड़ रुपए (40 बिलियन डॉलर) की है।

नई दिल्लीJul 07, 2024 / 08:19 pm

Prashant Tiwari

भारत में मंदिर न सिर्फ लोगों के आस्था का केंद्र हैं। बल्कि देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती से आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन यानी NSSO के मुताबिक देश में ‘टेंपल इकोनॉमी’ 3.02 लाख करोड़ रुपए (40 बिलियन डॉलर) की है। जो कि हर साल अच्छी ग्रोथ के साथ आगे भी बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कुछ ऐसे भी मंदिर है जिनकी आमदनी लाखो-करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में हैं। इतना ही नहीं ये मंदिर लाखों की संख्या में रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के 10 सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जो कई छोटे-छोटे देशों और भारत के ही कई राज्यों की जीडीपी से ज्यादा की संपत्ती रखते हैं।
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
पद्मनाभं स्वामी मंदिर 

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित पद्मनाभं स्वामी मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में पहले स्थान पर है। यह मंहिर भगवान विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर वर्ष 2011 से तब चर्चा में आया जब इसके 6 दरवाजों को खोला गया और इन दरवाजों से बेसुमार मात्रा में सोने हीरे और बहुमूल्य जवाहरात मिले जिनकी कीमत लगभग 20 अरब डॉलर आंकी गई है. इस मंदिर के 7 वें दरवाजे को खोलने की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नहीं दी गई है जिसमें अनुमान है कि सबसे अधिक खजाना भरा है। इस मंदिर की देख रेख त्रावणकोर राज परिवार द्वारा किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार यहां सालाना 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का चढ़ावा आता है। साल 2023 में मंदिर की कुल संपत्ति 1,20,000 करोड़ रुपए बताई गई थी।
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
तिरुपति बालाजी मंदिर

देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर है। ये मंदिर भी भगवान विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर अपने चमत्कारों और रहस्यों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर में प्रति दिन करोड़ों रुपये का चढ़ावा और हर साल लगभग 650 करोड़ रूपये का दान आता है। इस मंदिर के पास लगभग 9 टन सोने के भंडार और 14 हजार करोड़ के फिक्स्ड डिपाजिट हैं। 
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
 शिरडी साईं बाबा

देश की तीसरा सबसे अमीर मंदिर शिरडी स्थित साईं बाबा का है। यहा हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मंदिर के बैंक एकाउंट्स में करीब 380 किलो सोना, 4 हजार किलो चांदी विभिन्न देशों की मुद्राएं डॉलर और पाउंड बड़ी मात्रा में धन जमा हैं। इसके साथ ही लगभग 1,800 करोड़ रुपये का कैश भी जमा हैं।
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
सिद्धि विनायक

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महाराष्ट्र्र की राजधानी मुंबई में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर का है। यह देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त और विभिन्न सेलिब्रिटी दर्शनों को आते हैं जो यहाँ बड़ी मात्रा में चढ़ाव चढाते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष करीब 125 करोड़ का दान आता है। 
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
माता वैष्णव देवी मंदिर 

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णव देवी मंदिर भी भारत के सबसे प्रसिद्ध और अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में देश और दुनिया से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं और अपनी मन्नते पूरी होने पर बड़ी संख्या में दान देते हैं। जम्मू की अर्थव्यवस्था में माता वैष्णव देवी आने वाले भक्तों का एक प्रमुख योगदान है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मंदिर में हर वर्ष करीब 500 करोड़ रूपये की आय होती है।
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
जगन्नाथ पुरी  

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। ये मंदिर भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्णा को समर्पित है। विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान यहां करोड़ों की संख्या में भक्त आते हैं। इसके साथ ही हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त यहां आकर दर्शन करते रहते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मंदिर में करीब 100 किलो सोना और चांदी के बहुमूल्य खजाने हैं। 
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी में भगवान विश्वनाथ का मंदिर विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और इस मंदिर के कारण ही वाराणसी या बनारस देश के साथ-साथ विश्व के भी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में प्रमुख स्थान रखता है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसी कारण इसे शिव की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में हर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष 4 से 5 करोड़ रूपये का चढ़ावा आता है। 
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
सोमनाथ मंदिर

गुजरात के सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और ये पूर्व से ही देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक रहा है। ये भगवान शिव को समर्पित 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर 17 बार हमला कर इसे लुटने की कोशिश की है। कहा जाता है कि गजनवी के आक्रमण के दौरान इस मंदिर की सीढियाँ तक सोने की थीं। इस मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है। 
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
मीनाक्षी मंदिर मदुरै

दक्षिण भारत में स्थित मीनाक्षी मंदिर देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करते हैं। एक अनुमान के अनुसार इस मंदिर में रोज 20 से 30 हजार लोग आते हैं. इस मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में दान करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां हर वर्ष करीब 6 से 7 करोड़ का चढ़ावा आता है।  
These are 10 richest temples of India even Adani Ambani together cannot compete with them
सबरीमाला अयप्पा

केरल स्थित सबरीमाला अयप्पा मंदिर महिलाओं के जानें पर बैन के कारण चर्चा में था। इस मंदिर में हर वर्ष करीब 10 करोड़ श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। ये मंदिर ऊँचे पहाड़ों और घने जंगलों के बीच स्थित है। यात्रा के दौरान इस मंदिर में करीब 250 करोड़ का चढ़ावा आता है।

Hindi News / National News / Richest Temple of World: ये हैं 10 सबसे अमीर मंदिर, अडानी-अंबानी मिलकर भी नहीं कर सकते इनका मुकाबला

ट्रेंडिंग वीडियो