scriptशाहाबाद के जंगल में मिला पैंथर का शव | Panther's body found in Shahabad forest | Patrika News
कोटा

शाहाबाद के जंगल में मिला पैंथर का शव

शाहाबाद/शुभघरा. शाहाबाद कस्बे के निकट जंगल में सोमवार को पैंथर का शव मिला है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पत्रिका संवाददाता ने मामले की सूचना सहायक वन संरक्षक दीपक गुप्ता को दी। उन्होंने वीडियो कॉल पर मृत पैंथर की जानकारी ली तथा अधिकारियों को रवाना करने की बात कही।

कोटाJul 05, 2021 / 06:25 pm

Deepak Sharma

शाहाबाद के जंगल में मिला पैंथर का शव

शाहाबाद के जंगल में मिला पैंथर का शव

शाहाबाद/शुभघरा. शाहाबाद कस्बे के निकट जंगल में सोमवार को पैंथर का शव मिला है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पत्रिका संवाददाता ने मामले की सूचना सहायक वन संरक्षक दीपक गुप्ता को दी। उन्होंने वीडियो कॉल पर मृत पैंथर की जानकारी ली तथा अधिकारियों को रवाना करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर चरवाहों को पैंथर का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही विकास अधिकारी छुट्टन लाल मीणा, सरपंच जयप्रकाश नामदेव भी मौके पर पहुंचे। बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उ’चाधिकारियों के आने आने की बात कही।
एक वर्ष की मादा
शाहबाद पहुंचे सहायक वन संरक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि उक्त पैंथर की उम्र लगभग एक साल की है, यह मादा है। उन्होंने बताया कि पैंथर के केनाइन दांत और चारों पंजों के नाखून सुरक्षित हैं, शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। इससे शिकार की कोई आशंका नहीं है। मृत्यु के कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। प्रारंभिक तौर पर हीट स्ट्रोक के चलते मृत्यु हो सकती है। पास के पेड़ पर पैंथर के पंजे के निशान हैं। आशंका है कि चढऩे के दौरान हीट स्ट्रोक होने से वह ऊंचाई से गिर गई होगी। यह भी मौत का संभावित कारण हो सकता है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
कराई में मिला शव
शाहाबाद कस्बे के राजपुर रोड स्थित सियारी घाटी हनुमान मंदिर के सामने सूखा खोह के पास बहने वाले एक सहायक नाले में इस पैंथर का शव मिला। पूर्व में भी कई वन्यजीव अकाल मृत्यु का शिकार हो चुके हैं। पिछले दिनों घाटी क्षेत्र में एक मादा पैंथर दो शावकों के साथ नजर आई थी। आशंका जताई जा रही है कि है उनमें से ही एक शावक हो सकता है। इससे पूर्व भी शाहबाद की घाटी में गर्भवती मादा पैंथर की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई थी। उससे पूर्व एक भालू व जरख की मौत हुई थी।

Hindi News / Kota / शाहाबाद के जंगल में मिला पैंथर का शव

ट्रेंडिंग वीडियो