scriptपत्नी की मौत पर सैन्यकर्मी के खिलाफ बड़ा आरोप… | Big allegation against soldier over wife's death... | Patrika News
जोधपुर

पत्नी की मौत पर सैन्यकर्मी के खिलाफ बड़ा आरोप…

पुलिस स्टेशन रातानाडा

जोधपुरOct 18, 2024 / 11:39 pm

Vikas Choudhary

army man's wife sucide

पुलिस स्टेशन रातानाडा

जोधपुर.

रातानाडा थानान्तर्गत अजमेर लाइंस के सैन्य परिसर के क्वार्टर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सैन्यकर्मी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की एफआइआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मृतका को प्रताडि़त कर मारपीट करते थे। इसी के चलते पति ने हत्या कर फंदे पर लटकाया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: ओडिशा में भद्रक जिला हाल अजमेरी लाइंस निवासी अनुपमा (22) पत्नी सत्यरंजन बारिक का शव गत बुधवार को सैन्य क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला था। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। बहरोड में सीआइएसएफ में कार्यरत मृतका का भाई राजीव लोचन गुरुवार को जोधपुर पहुंचा। उसने बहन के पति सत्यनारायण बारिक, ससुर मोहेन्द्र, सास शांतिलाल, रश्मि रंजन व सावित्री के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि अनुपमा की शादी 17 अक्टूबर को सेना में कार्यरत सत्यनारायण से हुई थी। इसके बाद से आरोपी दहेज के लिए प्रताडि़त करने लग गए थे। वे उसके साथ मारपीट भी करते थे। तब पीहर पक्ष ने बहन के ससुराल वालों को 69 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी व तीन लाख रुपए दिए थे। कुछ दिन शांति के बाद फिर से परेशान करने लग गए थे। तीन माह पूर्व पति-पत्नी जोधपुर आ गए थे और सरकारी क्वार्टर में रहने लगे थे। इस दौरान पति उसके साथ मारपीट करता था। मृतका के भाई का आरोप है कि उसने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। हालांकि घटना के दौरान दरवाजा अंदर से बंद मिला था।

Hindi News / Jodhpur / पत्नी की मौत पर सैन्यकर्मी के खिलाफ बड़ा आरोप…

ट्रेंडिंग वीडियो