scriptअवैध हुक्का बार पर कार्रवाई, दो जने गिरफ्तार | Patrika News
जयपुर

अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई, दो जने गिरफ्तार

साउथ जिले की डीएसटी टीम ने विधायकपुरी और महेश नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया हैं।

जयपुरOct 12, 2024 / 10:20 pm

Lalit Tiwari

साउथ जिले की डीएसटी टीम ने विधायकपुरी और महेश नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने ब्रुलिसियस बार एण्ड रेस्टोरेंट एवं पेंट हाउस बार एवं रेस्टोरेंट पर कार्रवाई कर 25 हुक्के, 20 चिलम, 17 पाई और चार डिब्बा फ्लेवर जब्त किया है।
डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी टीम ने विधायकपुरी और महेश नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर दो कार्रवाई की। विधायकपुरी में ब्रुलिसियस बार एण्ड रेस्टोरेंट के मैनेजर सेक्टर-2 विद्याधर नगर निवासी महेश चन्द त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 हुक्के, 12 चिलम, 12 पाईप तथा तीन डिब्बे फ्लेवर बरामद कर जब्त किए। दूसरी कार्रवाई महेश नगर में पेंट हाउस बार एण्ड रेस्टोरेंट में की। पुलिस ने मैनेजर स्वेज फार्म महेश नगर निवासी सुनील कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 13 हुक्के, 8 चिलम, 5 पाईप तथा 1 डिब्बा फ्लेवर बरामद कर जब्त किया है।

Hindi News / Jaipur / अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई, दो जने गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो