scriptबेटे ने पिता से लूट लिए 90 लाख रूपए, पिता ने भिजवा दिया जेल, ये है पूरा मामला | cloth merchant of damoh did online theft from his own parents and looted 90 Lakhs | Patrika News
दमोह

बेटे ने पिता से लूट लिए 90 लाख रूपए, पिता ने भिजवा दिया जेल, ये है पूरा मामला

Online Theft : इमोशनल ब्लैकमेल कर मां-बाप को लाया अपने घर और ठग लिए 90 लाख।

दमोहOct 08, 2024 / 06:01 pm

Akash Dewani

Online Theft
Online Theft : मध्य प्रदेश में एक कपड़ा व्यापारी द्वारा अपने ही माता-पिता से लाखों की लूट करने की खबर सामने आई है। यह घटना दमोह की जहां गांगरा साड़ी स्टोर नाम की दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी लोकेश गांगरा ने माता-पिता के बैंक खातों से 90 लाख 8 हजार 620 रुपए लूट लिए। लोकेश गांगरा जबलपुर निवासी माता सुशीला जैन, पिता दयाचंद्र जैन और बड़े भाई राजीव गांगरा से अलग दमोह में रहता था लेकिन एक दिन वह जबलपुर आया और माता-पिता को दमोह ले आया। यही पर उसने लाखों की ठगी की। पिता ने इसकी शिकायत जबलपुर साइबर सेल में कराई जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घर बुलाकर दिया धोखा, लूटे 90 लाख रूपए

दयाचंद्र जैन और उनकी पत्नी सुशीला जैन अपने बड़े बेटे राजीव गांगरा के साथ जबलपुर के आकाशवाणी में रहते है। 12 साल पहले किसी विवाद के चलते उनका छोटा बेटा लोकेश उनसे अलग होकर दमोह के नया बाजार में रहने लगा। पिछले साल वह वापस जबलपुर आया और माफ़ी मांगने के बाद अपने माता-पिता को अपने घर दमोह चलने को कहा। माता-पिता उसकी बात मान गए और उसके साथ चल दिए। अपने घर लाने के बाद लोकेश ने अपना असली खेल शुरू किया। लोकेश ने दोनों के बैंक खातों में अपना मोबाइल नंबर को लिंक करवा दिया। नंबर लिंक करवाने के बाद लोकेश नेट बैकिंग और ओटीपी के माध्यम से अपने माता-पिता के अकाउंट से 90,08,620 रुपए निकालकर अपने और उसकी दुकान के खाते में ट्रांसफर कर लिए।
यह भी पढ़े – Road Accident : सड़क किनारे चाय पीते दंपत्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत, एक साल के मासूम की हालत गंभीर

जबलपुर वापस आकर लूट का चला पता

पैसे लूटने के बाद लोकेश अपने माता-पिता से लगातार विवाद और घर में कलेश करने लगा। इससे तंग आकर माता-पिता वापस अपने बड़े बेटे राजीव के पास वापस जबलपुर आ गए। जबलपुर वापस आने के बाद जब उन्होंने अपने खाते को अपडेट कराया तो उन्हें इस लूट का पता चला। पिता दयाचंद्र जैन ने इसकी शिकायत स्टेट साइबर सेल में की और अपने बेटे के खिलाफ ऑनलाइन धोखादड़ी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लोकेश को पहले दमोह से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर सलाखों के पीछे भेज दिया।

Hindi News / Damoh / बेटे ने पिता से लूट लिए 90 लाख रूपए, पिता ने भिजवा दिया जेल, ये है पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो