scriptचित्रकूट: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से एक उछलकर दूर जा गिरा, दूसरा कार में फंसा, दोनों की मौत | High speed uncontrol car hit bike, Two riders died on spot | Patrika News
चित्रकूट

चित्रकूट: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से एक उछलकर दूर जा गिरा, दूसरा कार में फंसा, दोनों की मौत

मोटरसाइकिल से मजदूरी करने जा रहे दो दोस्तों कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक उछलकर दूर जा गिरा। जबकि दूसरा कार में ही फंस गया। कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गया।

चित्रकूटOct 18, 2023 / 10:34 am

Narendra Awasthi

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से एक उछलकर दूर जा गिरा, दूसरा कार में फंसा

सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तेज रफ्तार अनियंत्रित करने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार दूर जा गिरा। जबकि दूसरा कर में ही फंस गया। जो काफी दूर तक घसीटा चला गया। दोनों ही बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो दोस्तों के साथ हुई है।

थाना क्षेत्र के बगिया पुरवा मदना निवासी 32 वर्षीय महेश अपने दोस्त 25 वर्षीय लक्ष्मण राजपूत निवासी गढ़ी कला मदना के साथ मजदूरी करने के लिए मुख्यालय आ रहा था। अभी दोनों झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार करने चोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मण उछाल कर दूर जा गिरा। जबकि महेश कर में ही फंस गया। दुर्घटना होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। यातायात रुक गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दोनों मृतक गहरे दोस्त थे

लक्ष्मण और महेश के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों मोटरसाइकिल से मुख्यालय मजदूरी करने के लिए जाते थे। लक्ष्मण की मां रूपा देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। रूपा देवी रो-रोकर दोहरा रहे हैं कि लक्ष्मण को जाने से मना किया था। लेकिन नहीं माना। मान जाता तो उसकी जान ना जाती। ‌ मृतक लक्ष्मण कर भाई बहनों में सबसे छोटा था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

महेश की दो बेटियां और एक पुत्र कच्ची गृहस्थी

महेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। जिसकी शादी हो चुकी थी और उसके एक पुत्र और दो बेटियां थी। मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पलटा था। लेकिन अब सब कुछ बिखर गया। पत्नी मंजू देवी और मां बच्ची देवी का रोना देख लोगों की आंखें भर गई। सवाल पर सवाल उठ रहे हैं अब क्या होगा?

यह भी पढ़ें

फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम दुबे के गिराए गए होटल के मलबे से कीमती सामान की लूट, एसपी ने किया निरीक्षण

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार ने मृतकों को केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से अलग किया। लक्ष्मण के पिता धर्मपाल की तैयारी पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Chitrakoot / चित्रकूट: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से एक उछलकर दूर जा गिरा, दूसरा कार में फंसा, दोनों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो