scriptइंडोनेशिया में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता | Earthquake with a magnitude of 7.0 hits North of Tuban in Indonesia | Patrika News
एशिया

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में पिछले साल नवंबर में आए भूकंप से भीषण तबाही मची थी। आज एक बार फिर इंडोनेशिया में भूकंप के झटके से धरती कांप उठी है।

Apr 14, 2023 / 04:51 pm

Tanay Mishra

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

इंडोनेशिया (Indonesia) में आज, शुक्रवार, 14 नवंबर को भूकंप के तेज़ झटके से धरती कांप उठी। इंडोनेशिया में यह भूकंप ट्यूबन (Tuban) शहर से 96 किलोमीटर नॉर्थ में आया। यह भूकंप इंडोनेशियाई समय के अनुसार करीब 4 बजकर 55 मिनट (भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर) आया। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 रही।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की गहराई करीब 594 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/ANI/status/1646822938862317568?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

BBC की नरेंद्र मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री के Twitter से हटने पर एलन मस्क ने दिया जवाब

नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान


इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा होने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सुनामी का नहीं है खतरा

इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने भूकंप से सुनामी की संभावना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इसकी वजह भूकंप की गहराई का काफी ज़्यादा होना ही है।

बढ़ रहे हैं भूकंप के मामले

इंडोनेशिया में पिछले कुछ समय में भूकंप के कई मामले देखने को मिले हैं। पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आए भूकंप में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और हज़ारों लोग घायल हो गए थे। इससे कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। उसके बाद भी भूकंप के कुछ मामले देखे गए हैं। सिर्फ इंडोनेशिया में ही नहीं, पूरी दुनिया में पिछले कुछ महीनों में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें

ईरान में सज़ा-ए-मौत के मामलों में 75% इजाफा, 2022 में आँकड़ा पहुंचा 582

Hindi News / world / Asia / इंडोनेशिया में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो