scriptEarthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.1 strikes Japan | Patrika News
विदेश

Earthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है और हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज जापान में भूकंप का झटका आया।

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 11:20 am

Tanay Mishra

Earthquake

Earthquake in Japan

भूकंप के मामले में दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और इन देशों में जापान (Japan) भी शामिल है। आज, शुक्रवार, 18 अक्टूबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप नोडा (Noda) से 48 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप आज सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर आया, जिसकी पुष्टि जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए भूकंप की गहराई 63.4 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों ने महसूस किया। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें

फ्यूल टैंकर धमाके में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 153, अभी भी 100 से ज़्यादा लोग घायल

Hindi News / world / Earthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो