5 लोगों की मौत, 8 घायल
रिपोर्ट के अनुसार कॉनर ने बैंक के अंदर जाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अंदर मौजूद लोगों ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ होगा। इस अंधाधुंध फायरिंग की वजह से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों को यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविल अस्पताल ले जाया गया।
जवाबी फायरिंग में शूटर की हुई मौत
शूटआउट की खबर मिलते ही लुईविल की लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। वहाँ जवाबी फायरिंग में पुलिस ने शूटर को मार गिराया, जिसकी जानकारी खुद पुलिस की तरफ से दी गई।
एलन मस्क के पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हो सकते हैं मायने? 3 पॉइंट्स में समझें
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी गन वॉयलेंस अमरीका में लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमरीका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमरीका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में इस साल अब तक बड़े लेवल पर शूटआउट के 146 मामले देखे जा चुके हैं। और अभी तो सिर्फ 2023 का चौथा महीना अप्रैल चल रहा है। जिस रफ्तार से अमरीका में गन वॉयलेंस के मामले देखे जा रहे हैं, अगर अमरीकी सरकार गन वॉयलेंस के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठती, तो साल के अंत तक यह आँकड़ा काफी ज़्यादा हो सकता है।