scriptएक छींक ने खोला 12 साल पुराना राज, महिला की नाक से निकली हैरान कर देने वाली चीज | woman had ring stuck up her nose for 12 years until she sneezed it out | Patrika News
अजब गजब

एक छींक ने खोला 12 साल पुराना राज, महिला की नाक से निकली हैरान कर देने वाली चीज

ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला की छींक के साथ उसकी अंगूठी निकली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Jan 31, 2019 / 10:06 am

Priya Singh

woman had ring stuck up her nose for 12 years until she sneezed it out

एक छींक ने खोला 12 साल पुराना राज, महिला की नाक से निकली हैरान कर देने वाली चीज

नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक अजीब खबर आई है। एक महिला की 12 साल पुरानी खोई हुई अंगूठी मिल गई है। दिलचस्प बात यह नहीं है कि उसकी 12 साल पुरानी अंगूठी मिल गई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस महिला की खोई हुई अंगूठी 12 साल बाद उसके नाक से निकली। ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला की छींक के साथ उसकी अंगूठी निकली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 12 साल पहले जो अंगूठी खो गई थी वो सालों तक उनकी नाक में फंसी रही। पेशे से एक ब्यूटीशियन इस महिला को कुछ दिनों पहले अचानक छींक आई और टिशू पर जैसे उन्होंने छींका उनके सामने उनकी 12 साल पुरानी अंगूठी थी। महिला को कुछ समझ नहीं आया यह क्या हुआ। अबिगेल नाम की इस महिला को वह अंगूठी उसकी मां ने उसके 8 वें जन्मदिन पर दी थी। एक दिन अचानक अबिगेल से वो अंगूठी खो गई। इस बात को 12 साल हो गए कुछ दिन पहले अबिगेल को उसकी नाक के अंदर कुछ चमकता हुआ दिखा।

 

 ring stuck up her nose

उसे यह देख अटपटा लगा और उसने ज़ोर से छींक मारी और उसकी नाक से अंगूठी बाहर निकल आई। एक अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक, 20 साल की अबिगेल एक दिन अपने घर पर लिविंग रूम में बैठी हुई थीं। उन्हें न जाने क्यों बार-बार छींक आ रही थी। अपनी नाक को साफ करते समय जब उन्होंने शीशे में देखा तब उन्हें नाक के अंदर कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने ज़ोर से छींक मारी तो उनके सामने उनकी खोई अंगूठी थी। यह देख वह हैरान रह गईं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि 12 साल से वह अंगूठी उनकी नाक में ही थी और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। अबिगेल का कहना है कि उन्हें इन 12 सालों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्हें कभी सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं आई।

Hindi News/ Ajab Gajab / एक छींक ने खोला 12 साल पुराना राज, महिला की नाक से निकली हैरान कर देने वाली चीज

ट्रेंडिंग वीडियो