scriptRajasthan Rain Alert : आज इतने जिलों में होगी बारिश, शुरू होगा सर्दी का अटैक, IMD का अलर्ट जारी | Rajasthan Rain Alert - Rain alert in Jaisalmer, Jodhpur, Bikaner, Nagaur, Churu, Hanumangarh and Ganganagar districts | Patrika News
सीकर

Rajasthan Rain Alert : आज इतने जिलों में होगी बारिश, शुरू होगा सर्दी का अटैक, IMD का अलर्ट जारी

Rajasthan Rain Alert : नया मौसम तंत्र बनने के कारण सीकर के पारे में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। बादल छाने और सर्द हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण न्यूनतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण चौबीस घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

सीकरDec 22, 2023 / 09:19 am

Rakesh Mishra

imd_heavy_rain_alert01.jpg
Rajasthan Rain Alert : नया मौसम तंत्र बनने के कारण सीकर के पारे में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। बादल छाने और सर्द हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण न्यूनतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण चौबीस घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। सीकर में सुबह तेज सर्दी रही। लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दोपहर में तल्ख धूप के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। शाम से सर्दी तेज होनी शुरू हो गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज इन 7 जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

वहीं शनिवार से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। बादलों की हल्की आवाजाही के कारण सुबह तेज सर्दी रही। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कुछ कम होने लगा। दिन में धूप भी निकली लेकिन बादलों की वजह से चटख धूप का मौसम नहीं रहा।

Hindi News/ Sikar / Rajasthan Rain Alert : आज इतने जिलों में होगी बारिश, शुरू होगा सर्दी का अटैक, IMD का अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो