scriptRoad Accident : वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं | Unidentified woman died after being hit by a vehicle, not identified | Patrika News
राजसमंद

Road Accident : वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

– राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बिलोता गांव के ओवरब्रिज पर मृत मिली महिला

राजसमंदJun 12, 2023 / 08:31 am

himanshu dhawal

Road Accident : वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

मृतका तथा उसके हाथ पर लिखा हुआ नाम। देलवाड़ा

देलवाड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बिलोता गांव के ओवरब्रिज पर शनिवार रात्रि को उदयपुर से नाथद्वारा की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को टक्कर मार (Road Accident ) दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की रविवार को भी पहचान नहीं हो पाई।
दुर्घटना की सूचना पर एएसआई लुम्बसिंह, हेड कांस्टेबल रोशनलाल व कांस्टेबल ओमाराम देर रात को मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने महिला के फोटो के आधार पर क्षेत्र में उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन रविवार शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना (Road Accident ) का मामला दर्ज कर मृतका का शव अनंता अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। महिला ने गले में सिल्वर रंग की तीन रामनामी और एक सुनहरे रंग का मंगलसूत्र धारण कर रखा है। महिला के ब्लाउज से 15-20 गुटखे के खाली पाउच मिलने से प्रथम दृष्ट्या विमंदित होने का अनुमान है। महिला के दाहिने हाथ पर नानालाल की औरत लक्ष्मी देवी और दिल के शेप में अंग्रेजी में एनएनएलडी छपा हुआ है।

Hindi News / Rajsamand / Road Accident : वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

ट्रेंडिंग वीडियो