scriptमुंबई के समुद्र में बनेगी स्मार्ट सिटी, देश को मिलेगी नई पहचान | Smart City will be at sea in Mumbai, the country will get a new identity | Patrika News
पुणे

मुंबई के समुद्र में बनेगी स्मार्ट सिटी, देश को मिलेगी नई पहचान

देश को महासत्ता बनाने के लिए जिस तरह आर्थिक प्रगति के आधार पर मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसी तरह मुंबई के नजदीक समुद्र में दुबई की तरह स्मार्ट सी. सिटी बनाई जा सकती है।

पुणेMar 01, 2016 / 10:57 pm

विकास गुप्ता

Smart City will be at sea in Mumbai

Smart City will be at sea in Mumbai

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एमएमआर रिजन के विकास को सरकार ने बढ़ावा दिया है। इसी प्रकार मुंबई ही नहीं, बल्कि देश को नई पहचान देने वाली मुंबई स्मार्ट सी. सिटी की महत्वाकांक्षी योजना का बहुउद्देशीय प्रस्ताव एमआईपीएल कंपनी ने लाया है। देश को महासत्ता बनाने के लिए जिस तरह आर्थिक प्रगति के आधार पर मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसी तरह मुंबई के नजदीक समुद्र में दुबई की तरह स्मार्ट सी. सिटी बनाई जा सकती है।

पीपीपी पर सी सिटी का निर्माण
रियल इस्टेट क्षेत्र तेजी से बढ़ती कंपनी एमआईपीएल के चेयरमैन व प्रसिद्ध विकासक किसनराव राठौड़ ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि दुबई के पास सी सिटी की तरह मुंबई के पास सी सिटी बनाई जा सकती है। इसके लिए एमआईपीएल कंपनी ने संपूर्ण प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। मुंबई के आसपास समुद्र को योग्य तरीके से उपयोग कर यदि सी सिटी का निर्माण पीपीपी के आधार पर किया गया तो इसका फायदा लाखों लोगों को होगा। किसनराव राठौड़ के अनुसार, दुबई व मुंबई के समुद्र का माहौल एक जैसा ही है।

दोनों शहरों के समुद्र की प्राकृति स्थिति एक जैसी होने के कारण यहां 10 वर्ग किमी. के क्षेत्र में विशेषकर नवी मुंबई के पास समुद्री सीमा में सी सिटी का निर्माण किया जा सकता है। प्रस्तावित सी सिटी एक परिपूर्ण पर्यटन व कॉर्पोरेट हब के रूप में उभर सकती है, जिससे लगभग 20 लोगों का फायदा हो सकता है। किसनराव राठौड़ की मानें तो सरकार ने 2050 का विजन सामने रख निर्णय लिया तो भारत की नई पहचान बन सकेगी। इस सी सिटी में हेल्थ एज्युकेशन, सेल्फ सस्टेनेबिलिटी, इकोफ्रेंडली इनवायरमेंट, फायनेंसियल व पर्यटन हब विश्व स्तर पर तैयार होगा।

3 करोड़ पर्यटकों को लाभ
एमआईपीएल कंपनी की ओर से बनाए गए मुंबई स्मार्ट सी सिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाड ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष 3 करोड़ पर्यटक आते हैं। इनमें 70 प्रतिशत मुंबई जरूर आते हैं। पर्यटन व व्यवसाय की दृष्टि से स्मार्ट सी सिटी का प्रस्ताव देश की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसी सी सिटी की वजह से स्थानीय मच्छीमारों को विशेष फायदा होगा। रोजगार के साथ-साथ उनके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।

अनेक प्रोजेक्ट्स का मिलेगा फायदा
एमआयपीएल के एमडी पंडित राठौड़ के अनुसार, पीपीपी के आधार पर स्माट सी सिटी का निर्माण होने पर देश की जीडीपी बढ़ेगी। देश की अर्थ व्यवस्था जहां 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी, वहीं कम से कम 20 लाख लोगों के लिए विकास के नए मार्ग खुलेंगे। नवी मुंबई के पास स्मार्ट सी सिटी बनने से इसका सीधा फायदा नवी मुंबई, स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट, रिलायंस सेज, रेवस व दिग्गी पोर्ट सी लिंग जैसे अनेक प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा।

Hindi News/ Pune / मुंबई के समुद्र में बनेगी स्मार्ट सिटी, देश को मिलेगी नई पहचान

ट्रेंडिंग वीडियो