scriptआस्था के साथ डूबते सूरज को दिया अध्र्य | chat pooja chat parv | Patrika News
बुरहानपुर

आस्था के साथ डूबते सूरज को दिया अध्र्य

आस्था के साथ डूबते सूरज को दिया अध्र्य- छठ पूजा

बुरहानपुरNov 02, 2019 / 08:24 pm

ranjeet pardeshi

chat pooja chat parv

chat pooja chat parv

 

आस्था के साथ डूबते सूरज को दिया अध्र्य
– छठ पूजा
बुरहानपुर. आस्था के साथ बड़ी संख्या में राजघाट पर लोग एकत्रित हुए। छठ पूजा के अवसर पर डूबते सूर्य को अध्र्य देने की परंपरा सैकड़ों उत्तर भारतियों ने निभाई। कहीं प्रसाद की सौंधी खुशबू, तो कहीं जगमग जलते दीये, कहीं गूंजते छठ पूजा के गीत तो कहीं श्रद्धालुओं का रैला। राजघाट पर यही नजारा था। भगवान सूरज की पारंपरिक विधि विधान से पूजा.अर्चना की और अस्ताचलगामी सूरज को नमन किया। रविवार को उदयीमान सूरज को अघ्र्य देने के साथ पजून का समापन होगा।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पर्व मनाया गया। उत्तर भारतियों ने शुक्रवार शाम को सूर्यदेव की विशेष उपासना की। छठ पूजा के दौरान 36 घंटों तक व्रत भी शुरू हो गया। डूबते हुए और उगते हुए सूर्य को अध्र्य दिया। जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ताप्ती के राजघाट पर एकत्रित हुए। अब रविवार सुबह उगते सूरज की पूजा की जाएगी।
छठ पूजा को लेकर उत्तर भारतियों में खासा उत्साह छाया रहा। सुबह से महिलाओं के उपवास शुरू हो गए। शाम को राजघाट पर सूर्य देव के पूजन के लिए बड़ी संख्या में समाजजन यहां एकत्रित हुए। यहां ताप्ती नदी में खड़े होकर महिलाओं ने ढलते सूरज को अध्र्य दिया। अब रविवार सुबह उगते सूरज को अधर्य देंगे। जहां महापौर अनिल भोसले सहित कई संत भी आएंगे। गोपाल दरगड़ ने बताया कि इसमें महिलाएं ३६ घंटे का उपवास रखती है। यह उपवास शुक्रवार सुबह से शुरू होकर रविवार शाम को ही पूरा होगा। परिवार में खुशहाली के लिए यह व्रत किया जाता है। कार्यक्रम में महेश सिंघानिया, आनंद सिंघानिया, सुशील छापडिय़ा, अमित बंसल, बृजेश गुप्ता, अशोक सिंघानिया, प्रदीप केडिया, राजेश केडिया, सुनील भरतिया सहित महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।

छठ पूजा पर बड़ी संख्या में भक्त मौके पर पहुंचे। अब रविवार को भी दिनभर उत्साह का माहौल रहेगा। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। पूजन करने वाले भक्तों ने कहा कि परिवार की खुशहाली के लिए यह पूजन किया गया।

Hindi News / Burhanpur / आस्था के साथ डूबते सूरज को दिया अध्र्य

ट्रेंडिंग वीडियो