scriptपीएम मोदी ने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पढ़ाया सुशासन का पाठ | Patrika News
नई दिल्ली

पीएम मोदी ने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पढ़ाया सुशासन का पाठ

– शासन-प्रशासन के जरिए जनता के जीवन की दिक्कतों को कम करें और उन्हें सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाएं- मोदी

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 03:39 pm

Navneet Mishra

नई दिल्ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद चंडीगढ़ में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड गवर्नेंस का पाठ पढाया। सभी को निर्देश दिया कि वे शासन-प्रशासन के जरिए जनता के जीवन की दिक्कतों को कम करें और उन्हें सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को गुड गवर्नेंस का मंत्र देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष तथा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा प्रमुख रूप से बैठक में मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू और नागालैंड के सीएम नेफ्यो रियो चर्चा का नेतृत्व किया।
Conference of Chief Ministers and Deputy Chief Ministers of NDA ruled states
मुख्यमंत्री कांफ्रेंस में भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए, जबकि सहयोगी दलों की तरफ से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लिए। इस बैठक में संविधान का अमृत महोत्सव मनाने और लोकतंत्र की हत्या के प्रयास की 50वीं वर्षगांठ मनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

Hindi News / New Delhi / पीएम मोदी ने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पढ़ाया सुशासन का पाठ

ट्रेंडिंग वीडियो