मौसम रहेगा साफ
हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। वहीं बारिश होने का कोई भी आसार नहीं है। हालांकि रात के समय पाला गिरेगा और सुबह व शाम को हल्की ठंड भी महसूस होगी। आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट नजर आएगी।
जल्द ठंड की होगी एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में जल्द ठंड की एंट्री होगी। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी और बारिश होने की भी संभवना है।
येलो अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने झारखंड राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खूटी, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, रामगढ़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, देवगढ़, जामताड़ा, सरायकेला में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक में भी वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, हावेरी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और उडुपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।