scriptजैसे अयोध्या में BJP को हराया वैसे मोदी को गुजरात में हराएंगे, अहमदाबाद में राहुल गांधी का दावा | Rahul Gandhi claims Just as we will defeat BJP in Ayodhya we will defeat Modi in Gujarat | Patrika News
राष्ट्रीय

जैसे अयोध्या में BJP को हराया वैसे मोदी को गुजरात में हराएंगे, अहमदाबाद में राहुल गांधी का दावा

Rahul Gandhi:  अहमदाबाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने पिछले दिनों कांग्रेस दफ्तर पर हमला कर दिया था।

अहमदाबादJul 06, 2024 / 02:25 pm

Prashant Tiwari

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की दुखती रग पर भी हाथ रखा।
जैसे अयोध्या में BJP को हराया वैसे गुजरात में मोदी को हराएंगे
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ” आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब एक साथ मिलकर उन्हें गुजरात में हराएंगे। हम गुजरात में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को वैसे ही हराएंगे जैसे हमने उन्हें अयोध्या में हराया था।”
कांग्रेस दफ्तर पर हमले के बाद अहमदाबाद के दौरे पर हैं राहुल

बता दें कि बीतों दिनों राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद अहमदाबाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने कांग्रेस दफ्तर पर हमला कर दिया था। घटना के बाद कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है। वहीं, हमले के बाद राहुल आज अहमदाबाद के दौरे पर हैं।

Hindi News / National News / जैसे अयोध्या में BJP को हराया वैसे मोदी को गुजरात में हराएंगे, अहमदाबाद में राहुल गांधी का दावा

ट्रेंडिंग वीडियो