scriptJNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, …तेरी कब्र खुदेगी | objectionable slogans found inside jawaharlal nehru university campus abvp slams left organizations | Patrika News
राष्ट्रीय

JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, …तेरी कब्र खुदेगी

JNU Campus: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) परिसर से एक बार फिर नफरती फैलाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले।

Oct 01, 2023 / 02:09 pm

Shaitan Prajapat

JNU Campus

JNU Campus

Anti National Slogan at JNU Campus: अक्सर विवादों में रहने वाली दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवाद में आ गई है। रविवार (एक अक्टूबर, 2023) सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले। JNU कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिख दिए हैं। दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘भगवा जलेगा’ जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। JNU कैंपस पहली बार ऐसा नहीं हुआ। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है।

jnu99.jpg


जेएनयू कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।

छात्र संगठनों ने जताई आपत्ति

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपीवी) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें

मणिपुर हिंसा को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा, विदेशी उग्रवादियों ने ऐसे रची थी हिंसा की साजिश



एबीपीवी ने की ये मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया गया कि कुछ कुंठित वामपंथी लोगों की ओर से यह गिरी हुई हरकत है। ऐसे में कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कुछ प्रोफेसर्स ने भी कहा है कि इस तरह से विवादित नारे लिखना ठीक नहीं है।


यह भी पढ़ें

LPG Price Hike: महंगाई का तगड़ा झटका, 209 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर



यह भी पढ़ें

ऑडी कार से सब्जी बेचने जाता है ये किसान, Video में टशन देख हैरान हुए लोग



Hindi News / National News / JNU में फिर लिखे भारत विरोधी नारे, …तेरी कब्र खुदेगी

ट्रेंडिंग वीडियो