scriptHaryana Election: हरियाणा में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 5 राज्यों के CM का हैं नाम | Haryana Election: BJP released the list of star campaigners in Haryana, names of CMs of 5 states are there | Patrika News
राष्ट्रीय

Haryana Election: हरियाणा में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 5 राज्यों के CM का हैं नाम

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

चण्डीगढ़ हरियाणाSep 12, 2024 / 10:08 pm

Ashib Khan

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। हरियाणा में पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेता चुनावी रैली करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अमित शाह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम हैं। 

5 राज्यों के CM का हैं नाम

हरियाणा में पीएम मोदी उन सीटों पर रैली करेंगे जहां उनके प्रत्याशी कमजोर हैं या फिर पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही इस सूची में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम भी हैं।

5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 8 अक्टूबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है।

Hindi News/ National News / Haryana Election: हरियाणा में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 5 राज्यों के CM का हैं नाम

ट्रेंडिंग वीडियो