scriptरक्षाबंधन से पहले कसारा घाट पर भयानक हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर | Maharashtra Kasara Ghat Accident 5 people died before Raksha Bandhan | Patrika News
मुंबई

रक्षाबंधन से पहले कसारा घाट पर भयानक हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के कसारा घाट पर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है।

मुंबईAug 18, 2024 / 11:09 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra kasara ghat Accident
Kasara Ghat Accident : महाराष्ट्र के कसारा घाट पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। यह भयानक हादसा आज दोपहर बाद नासिक-मुंबई महामार्ग पर न्यू कसारा घाट पर हुआ। एक कंटेनर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक, नासिक से मुंबई की ओर आ रहा एक कंटेनर 100 फीट से ज्यादा गहरी घाटी में गिर गया। इस कंटेनर में एक नाबालिग समेत आठ लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और कसारा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को घाटी से निकालने का अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: स्कूल में बिस्किट खाने से 153 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 7 की हालत गंभीर

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहपुर तालुका के न्यू कसारा घाट से गुजरते समय कंटेनर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कंटेनर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इस कंटेनर में करीब आठ लोग सवार थे। इनमें से पांच की मौत हो गई। पीड़ितों में एक 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

महाराष्ट्र के कसारा घाट में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Kasara Ghat Accident
बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से नालासोपारा निवासी श्लोक जायभाय (उम्र 9), नवी मुंबई निवासी अक्षय गुगे (उम्र 30), सिन्नर निवासी अनिकेत वाघ (उम्र 21) के शव बरामद किए हैं। वहीं, एक पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसे शहापुर के उपजिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
यह भीषण हादसा न्यू कसारा घाट के बलगर प्वाइंट के पास हुआ। घटनास्थल पर घाट रोड का ढलान वाला हिस्सा है। माना जा रहा है कि इसके चलते कंटेनर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर सीधे खाई में जा गिरा। स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News/ Mumbai / रक्षाबंधन से पहले कसारा घाट पर भयानक हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो