scriptकांग्रेस से टिकट मिलते ही मांधाता विधानसभा प्रत्याशी ने ओंकारेश्वर में लिया ‘शिव’ का आशीर्वाद | Vidhan Sabha Elections 2023 Congress gave ticket to uttam pal singh from mandhata assembly seats went to omkareshwar for blessing | Patrika News
खंडवा

कांग्रेस से टिकट मिलते ही मांधाता विधानसभा प्रत्याशी ने ओंकारेश्वर में लिया ‘शिव’ का आशीर्वाद

Assembly Election 2023 : मांधाता विधानसभा के लिए कांग्रेस द्वारा उत्तमपाल सिंह को उम्मीदवा घोषित किया गया है। नाम फाइनल होने पर उत्तमपाल अपने पिता राजनारायण सिंह और परिवार सहित ओंकारेश्वर पहुंचे…

खंडवाOct 16, 2023 / 10:43 am

Sanjana Kumar

mp_assembly_election_khandwa_news.jpg

ओंकारेश्वर में पूजन करते मांधाता विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह।

Assembly Election 2023 : ओंकारेश्वर/बीड़/पंधान। मांधाता विधानसभा के लिए कांग्रेस द्वारा उत्तमपाल सिंह को उम्मीदवा घोषित किया गया है। नाम फाइनल होने पर उत्तमपाल अपने पिता राजनारायण सिंह और परिवार सहित ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां नर्मदा स्नान कर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह और उनके पिता ठाकुर राज नारायण सिंह ने संगठन और क्षेत्र के नागरिकों का आभार जताया।

पहुंचे सिंगाजी समाधि
मांधाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह संत सिंगाजी समाधि स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार माना। उन्होंने कहा की चुनाव में हम जीत हासिल कर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इधर, मांधाता सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस से भाजपा में गए वर्तमान विधायक नारायण पटेल अपनी लॉबिंग कर रहे हैं।

assembly_election_pandhana_vidhan_sabha_seat_1.jpg

बारे को प्रत्याशियों ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस द्वारा रविवार को पंधाना विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। दोपहर को रूपाली बारे पंधाना पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा रूपाली का स्वागत किया गया। उनके समर्थकों द्वारा आतिशबाजी भी की गई। वहीं, शाम को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भी खुशियां मनाई गई।

Hindi News/ Khandwa / कांग्रेस से टिकट मिलते ही मांधाता विधानसभा प्रत्याशी ने ओंकारेश्वर में लिया ‘शिव’ का आशीर्वाद

ट्रेंडिंग वीडियो