scriptचुनाव में पन्ना प्रमुख निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मंडलों को सशक्त और बूथों को सक्रिय करने में जुटी भाजपा | karauli news | Patrika News
करौली

चुनाव में पन्ना प्रमुख निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मंडलों को सशक्त और बूथों को सक्रिय करने में जुटी भाजपा

करौली. भाजपा की मंगलवार को यहां एक मैरिज होम में आयोजित जिला मंडल प्रवासी कार्यशाला में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर जोर दिया गया।

करौलीAug 17, 2021 / 07:36 pm

Dinesh sharma

चुनाव में पन्ना प्रमुख निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मंडलों को सशक्त और बूथों को सक्रिय करने में जुटी भाजपा

चुनाव में पन्ना प्रमुख निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मंडलों को सशक्त और बूथों को सक्रिय करने में जुटी भाजपा

करौली. भाजपा की मंगलवार को यहां एक मैरिज होम में आयोजित जिला मंडल प्रवासी कार्यशाला में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर जोर दिया गया। मंडल संरचना की सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने इन तीन बिन्दुओं पर प्रमुख रूप से फोकस किया।
जिलाध्यक्ष डिकोलिया ने कहा कि आज भाजपा की या उनके सहयोगी दलों की 17 राज्यों में सरकार है। डिकोलिया ने दावा किया कि विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पन्ना प्रमुख को लेकर कहा कि पन्ना प्रमुख उसी वार्ड का होना चाहिए ,जहां पर उस स्वयं का वोट लगता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार का लगातार आना इस बात का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष बोले कि आने वाले 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे, उस चुनाव में पन्ना प्रमुख को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। साथ ही पन्ना प्रमुख की शीघ्र नियुक्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की कड़ी को मजबूत करने का कारगर उपाय पन्ना प्रमुख की नियुक्ति है।
उन्होंने मंडल प्रवासी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री ने बताया कि संगठन संरचना को लेकर सशक्त मंडल, सशक्त शक्ति केंद्र तथा सशक्त बूथ को लेकर पूरे भारत में कार्यशाला आयोजित हो रही है। कार्यशाला में मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह बैसला ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह बैंसला, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह जादौन, जिला मंत्री चंद्रकला मीणा, नवल शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी, जिला आईटी संयोजक राजेंद्र शर्मा, नेहरू सिंह गुर्जर, नत्थू सिंह राजावत, प्रहलाद मीणा, राजबहादुर गुर्जर, सुरेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह गुर्जर, हंसराज चतुर्वेदी, चरण सिंह सोलंकी, सतपाल चौधरी, अजीत बीजलपुर, दयानंद चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, अंकित शर्मा, बाबूलाल अरहैला, केके सारस्वत, सत्यनारायण शर्मा सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी उपस्थित थे।

Hindi News / Karauli / चुनाव में पन्ना प्रमुख निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मंडलों को सशक्त और बूथों को सक्रिय करने में जुटी भाजपा

ट्रेंडिंग वीडियो