scriptहर घर तिरंगा अभियान : 10 हजार से अधिक विद्यार्थी निभाएंगे भागीदारी | Har Ghar Tricolor Campaign: 10 thousand students will participate | Patrika News
जोधपुर

हर घर तिरंगा अभियान : 10 हजार से अधिक विद्यार्थी निभाएंगे भागीदारी

– पत्रिका व जीत की ओर से स्कूल, कॉलेज व आमजन को वितरित किए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

जोधपुरAug 05, 2022 / 11:18 pm

जय कुमार भाटी

हर घर तिरंगा अभियान : 10 हजार से अधिक विद्यार्थी निभाएंगे भागीदारी

हर घर तिरंगा अभियान : 10 हजार से अधिक विद्यार्थी निभाएंगे भागीदारी

जोधपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका, जीत यूनिवर्स और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर राउंड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल व कॉलेजों में तिरंगा वितरित किया जाएगा। आम जन को भी राष्ट्रीय ध्वज दिया जाएगा। इस अभियान में दस हजार से अधिक विद्याथीZ और आम लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
जीत यूनिवर्स के चेयरमैन मयंक सिंघी ने बताया कि अभियान के तहत जीत यूनिवर्स राष्ट्रीय ध्वज के साथ साथ देशभक्ति की भावना को भी हर घर पहुंचाना चाहता है। हर घर तिरंगे अभियान को एक यादगार पल बनाने के लिए जीत यूनिवर्स हज़ारो क्रांतिकारियों के स्वर्णिम नामों को एक विशाल बैनर पर भी अंकित करवाएगा। कार्यक्रम में एनसीसी की भी भागीदारी रहेगी। 6-राज बटालियन एनसीसी जोधपुर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय पांडेय ने बताया कि कैडेट्स इस अभियान के जरिए राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करेंगे।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर राउंड टाउन के अध्यक्ष ऋषि भंसाली ने बताया कि क्लब और जीत यूनिवर्स की टीम की ओर से शहर के स्कूल के साथ सम्पर्क शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही बच्चे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका, जीत यूनिवर्स और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर राउंड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल व कॉलेजों में तिरंगा वितरित किया जाएगा। आम जन को भी राष्ट्रीय ध्वज दिया जाएगा। इस अभियान में दस हजार से अधिक विद्याथीZ और आम लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Hindi News / Jodhpur / हर घर तिरंगा अभियान : 10 हजार से अधिक विद्यार्थी निभाएंगे भागीदारी

ट्रेंडिंग वीडियो