scriptMonsoon 2023 : फिर मौसम का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश, शाम को पलटेगा मौसम | Rajasthan Weather Alert Thunderstorm Rain Squall Humidity | Patrika News
जयपुर

Monsoon 2023 : फिर मौसम का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश, शाम को पलटेगा मौसम

Monsoon 2023 : केरल में मानसून के प्रवेश के साथ ही अब राजस्थान को भी मानसून के प्रवेश का इंतजार है। इस बार 25 जून की बजाय मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश की संभावना है।

जयपुरJun 10, 2023 / 12:59 pm

Umesh Sharma

फिर मौसम का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश, शाम को पलटेगा मौसम

फिर मौसम का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश, शाम को पलटेगा मौसम

Monsoon 2023 : जयपुर। केरल में मानसून के प्रवेश के साथ ही अब राजस्थान को भी मानसून के प्रवेश का इंतजार है। इस बार 25 जून की बजाय मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश की संभावना है। हालांकि राजस्थान का मौसम इस बार बिगड़ा हुआ है। मई का पूरा महीना गर्मी के बजाय बारिश में बीत गया। जून में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रोज प्रदेश में कहीं ना कहीं आंधी के साथ बारिश हो रही है। एक बार फिर मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम को मौम करवट बदलेगा और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।

यहां आ सकता है अंधड़ और बारिश

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अंधड़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर मतें बारिश की संभावना है। वहीं झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी अलवर और भरतपुर के साथ ही कई जगहों पर तेज हवा चली और बारिश हुई।


यह भी पढ़ें
-

11 तारीख पर टिकीं भाजपा-कांग्रेस की निगाहें, क्या राजस्थान की सियासत में आएगा उबाल

https://youtu.be/OVTrjl6rOiU

 

15 जिलों में उमसभरी गर्मी का जोर

कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर इस समय उमसभरी गर्मी का जोर बना हुआ है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। 15 जिले ऐसे हैं, जहां गर्मी का असर तेज बना हुआ है। इन हिस्सों में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।

Hindi News / Jaipur / Monsoon 2023 : फिर मौसम का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश, शाम को पलटेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो