scriptराजस्थान उप चुनाव: भाजपा ने चुनावों को लेकर कसी कमर, ये है संभावित प्रत्याशी | rajasthan bypolls Election 2018: bjp Potential candidate | Patrika News
जयपुर

राजस्थान उप चुनाव: भाजपा ने चुनावों को लेकर कसी कमर, ये है संभावित प्रत्याशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने उप चुनाव के लिए संभावित तीन प्रत्याशियों को पैनल बना कर संसदीय बोर्ड को भेज दिया है।

जयपुरDec 29, 2017 / 09:30 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan bjp

rajasthan bypoll

जयपुर। उप चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर अहम बैठक हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने उप चुनाव के लिए संभावित तीन प्रत्याशियों को पैनल बना कर संसदीय बोर्ड को भेज दिया है।
अब संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों का चयन करेगा। परनामी ने मुख्यालय में हुई बैठक के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने संगठन पदाधिकारियों के फीडबैक और पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
भाजपा ने उप चुनाव को लेकर बनाया यह प्लान, अशोक परनामी का दावा रिकॉर्ड मतों से होगी जीत

परनामी ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी की गई है साथ ही पार्टी ने सर्वे करवाया है। दोनों में जो नाम सामने आए उनका पैनल बनाकर भाजपा संसदीय बोर्ड को भिजवाया जा रहा है। नामों की घोषणा संसदीय बोर्ड ही करेगा।
ये है संभावित प्रत्याशी
अलवर-श्रम मंत्री जसवंत यादव, संजय शर्मा, पूर्व सांसद घासीराम यादव की पोती रितु यादव
अजमेर-रामस्वरूप लांबा, बी.पी. सारस्वत, पुष्कर विधायक सुरेश रावत
मांडलगढ़-शक्ति सिंह हाड़ा, संजय धाकड़

यह भी पढ़ें

राजस्थान उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

भाजपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल
इस दौरान वे बूथ एवं मंडल कार्यकारिणी के साथ बैठक करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। प्रभारी मंत्री और संगठन पदाधिकारी सप्ताह के शेष दो दिन में अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र में काम करें। परनामी ने दावा किया कि भाजपा धौलपुर की तरह ये तीनों उप चुनाव भी रिकॉर्ड वोट से जीतेगी।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान उप चुनाव: भाजपा ने चुनावों को लेकर कसी कमर, ये है संभावित प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो