scriptKarwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा पति का प्यार | Karwa Chauth 2024 color astrology karva Chauth dress color according to zodiac for love couple rashi anusar karwa Chauth saree isht dev priy rang | Patrika News
पूजा

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा पति का प्यार

Karwa Chauth 2024 : पूजा अर्चना और ज्योतिष शास्त्र में रंगों का बड़ा महत्व है। राशि अनुसार रंगों के प्रयोग से पूजा का फल बढ़ जाता है। करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है, यदि राशि अनुसार साड़ी पहनकर इस दिन पूजा की जाय तो पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। आइये जानते हैं किस राशि की महिला को कौन से कलर की साड़ी करवा चौथ पर पहननी चाहिए…

जयपुरOct 20, 2024 / 08:36 am

Pravin Pandey

Karwa Chauth color astrology

Karwa Chauth color astrology: करवा चौथ कलर ज्योतिष

करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार रंगों का जीवन में बड़ा महत्व है। हर रंग किसी न किसी ग्रह और इष्ट देवता का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में राशि अनुसार कपड़े पहनकर पूजा करने से देवता प्रसन्न होकर मनोवांछित फल देते हैं। वहीं करवा चौथ व्रत रखने वाली महिला के पति को अपने राशि के अनुसार रंग वाले कपड़े पहनने चाहिए तो आइये जानते हैं करवा चौथ पर किस राशि की महिला को किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए..

मेष राशि: मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है, इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग के परिधान पहनने चाहिए। इससे इन्हें मनोवांछित फल मिलेगा।

वृषभ राशि: अगर आप की राशि वृषभ है तो करवा चौथ पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ और मनोवांछित फल देने वाला होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि बुध ग्रह की राशि है और इसके इष्ट देवता गणेशजी हैं। गणेश चतुर्थी व्रत पर माता गौरा पार्वती और शिव परिवार की ही पूजा की जाती है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करनी चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इनका प्रिय रंग सफेद है। इसलिए करवा चौथ 2024 पर करवा चौथ व्रत रखने वाली कर्क राशि की महिलाओं को आइवरी रंग (हाथी दांत का रंग) और सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे इष्ट देवता की कृपा से महिला को मनोवांछित फल मिलेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।
ये भी पढ़ेंः

Karwa Chauth Katha: करवा चौथ व्रत की संपूर्ण कथा, जानें कैसे पुनर्जीवित हुआ ब्राह्मण की बेटी का पति


सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्य नारायण हैं। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ फल देगा।

कन्या राशि: कन्या राशि भी बुध ग्रह की राशि है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले रंग की कोई भी ड्रेस पहननी चाहिए। इससे कन्या राशि वालों के जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला राशि:  शुक्र की राशि तुला की महिलाओं को करवा चौथ पर नीला या मैजेंटा कलर के कपड़े पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि: मंगल की राशि वृश्चिक की महिलाओं को करवा चौथ 2024 पर भगवा रंग की ड्रेस पहननी चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति और देवता भगवान विष्णु हैं। धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Karwa Chauth Guide: करवा चौथ की A To Z जानकारी, पूजा विधि, कथा से लेकर साड़ी-लहंगा… सोलह श्रृंगार तक


मकर राशि: मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, शनि की राशि की महिलाओं को फिरोजी या नीले शेड्स की ड्रेस पहननी चाहिए। इससे मकर राशि की महिलाओं को गौरा पार्वती, गणेशजी समेत पूरे शिव परिवार के आशीर्वाद के साथ कर्मफलदाता शनि का भी आशीर्वाद मिलेगा। इससे मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन शांति और प्रेमपूर्ण होगा। दंपति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस समय शनि इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि की महिलाओं को बैंगनी या लैवेंडर रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे दंपति का रिश्ता और मजबूत होगा।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। करवा चौथ पर मीन राशि की महिलाओं को लाल या चेरी रंग की ड्रेस पहननी चाहिए। इससे दंपति की लव लाइफ में प्रेम और संबंधों में मिठास आएगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Worship / Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा पति का प्यार

ट्रेंडिंग वीडियो