scriptराजस्थान उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी व शाह भी आएंगे प्रचार करने | rajasthan bypolls 2018: BJP Congress release list of star campaigners | Patrika News
जयपुर

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी व शाह भी आएंगे प्रचार करने

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

जयपुरJan 11, 2018 / 06:41 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan bypolls

bjp and congress

जयपुर। प्रदेश की दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां प्रचार में दमखम झोंक रही है। इसी क्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
भाजपा की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की सूची में भी कई कद्दावर नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट , सीपी जोशी सहित कई पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन मंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी , प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सी.आर. चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत
सांसद दुष्यंत सिंह, निहारिका राजे, अर्जुन मीणा मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र राठौड़, कालीचरण सराफ, युनूस खान, डॉ. रामप्रताप, प्रभुलाल सैनी, हेमसिंह भड़ाना, बाबूलाल वर्मा, श्रीचंद कृपलानी, अनिता भदेल, पुष्पेंद्र सिंह मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत वेयर हाउस अध्यक्ष जनार्धन गहलोत, देवस्थान आयोग अध्यक्ष एस.डी. शर्मा, सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, वृद्धजन आयोग अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव, जल वितरण अध्यक्ष रोहिताश शर्मा, विधायक प्रहलाद गुंजल शामिल हैं।
ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी, मोहन प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, देवेंद्र सिंह यादव, तरुण कुमार, हरीश चौधरी, जुबेर खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ. बी.डी. कल्ला, डॉ. चंद्रभान, पूर्व स्पीकर दीपेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, दुर्रुमियां, प्रमोद जैन भाया, भरोसी लाल जाटव, विधायक रमेश मीणा, गोविंद डोटासरा, अशोक चांदना, प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, भंवर जितेंद्र सिंह, लालचंद कटारिया, पूर्व सांसद के.एल. बैरवा, अश्क अली टांक वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, भंवर लाल मेघवाल, गोपाल सिंह शेखावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिमन्यू पूनियां शामिल हैं।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी व शाह भी आएंगे प्रचार करने

ट्रेंडिंग वीडियो