scriptराजस्थान उपचुनाव: करण सिंह यादव होंगे अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी, अजमेर प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार | Rajasthan ByPoll: Karan Singh Yadav Nominated Congress Candidate | Patrika News
जयपुर

राजस्थान उपचुनाव: करण सिंह यादव होंगे अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी, अजमेर प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार

अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

जयपुरDec 24, 2017 / 08:17 pm

Kamlesh Sharma

Karan Singh Yadav

Karan Singh Yadav

जयपुर। अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक डॉ. करण सिंह यादव को कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इस सीट के लिए पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का नाम भी चर्चा में था।
दिल्ली में अलवर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी यादव के नाम पर एकमत दिखे। कार्डियक सर्जन और सवाई मानसिंह चिकित्सालय के पूर्व अधीक्षक यादव 1998 और 2003 में बहरोड़ विधानसभा सीट से विधायक और अलवर सीट से सांसद रह चुके हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय उन्हें बीसूका उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस सीट के लिए सबसे प्रबल दावेदार जितेंद सिंह माने जा रहे थे।
सिंह को पूर्व में लोकसभा चुनाव में महंत चांदनाथ के सामने हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में हुई बैठक में करण सिंह यादव के नाम को रखा गया तो सभी पदाधिकारियों ने इस पर सहमति जाहिर की। हालांकि बैठक में अजमेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। उधर भाजपा ने भी अभी तक दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
उप चुनाव घोषणा 1 से 5 जनवरी के बीच संभव
राजस्थान में अलगे माह अजमेर, अलवर लोकसभा और माण्डलगढ़ विधानसभा के होने वाले उप चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बैंगलोर से ईवीएम व वीवीपेट मंगाई जा रही है। मशीन लेने के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों में करीब 4100 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसके लिए लगभग 6 हजार मशीनें मगाई गई है। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उप चुनाव की घोषण जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। इसके लिए 5 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि मतदान घोषित होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान उपचुनाव: करण सिंह यादव होंगे अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी, अजमेर प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार

ट्रेंडिंग वीडियो