scriptAchievement : प्रदेश का पहला सहरिया बना सब इंपेक्टर…कौन है वो जानिए अभी | Achievement, first Saharia Tribe Sb inpector Became in the state | Patrika News
जयपुर

Achievement : प्रदेश का पहला सहरिया बना सब इंपेक्टर…कौन है वो जानिए अभी

राज्य में सहरिया जनजाति का कोई पुलिसकर्मी पहली बार उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर पहुंचा है। बारां सदर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद सहरिया (50) अब उप निरीक्षक होंगे।

जयपुरMar 18, 2016 / 09:28 pm

shailendra tiwari

राज्य में सहरिया जनजाति का कोई पुलिसकर्मी पहली बार उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर पहुंचा है। बारां सदर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद सहरिया (50) अब उप निरीक्षक होंगे।

उप निरीक्षक पद की योग्यात्मक पदोन्नति परीक्षा उतीर्ण करने पर 17 मार्च को उप निरीक्षक पद के लिए उन्हें चयनित किया गया है। विभिन्न पदोन्नतियों के बाद अब उन्हें सब इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह द्वारा शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे रामप्रसाद को बधाई दी गई। बारां के वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि अब प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रामप्रसाद को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति मिलनी है।

Hindi News / Jaipur / Achievement : प्रदेश का पहला सहरिया बना सब इंपेक्टर…कौन है वो जानिए अभी

ट्रेंडिंग वीडियो