scriptवाह क्या सीन है: जब बादलों के बीच दौड़ता नजर आया एक घोड़ा | wow, what is the scene: horse running in the clouds | Patrika News
जबलपुर

वाह क्या सीन है: जब बादलों के बीच दौड़ता नजर आया एक घोड़ा

आकाश में बादलों से बनी घोड़े की आकृति ने लुभाया, जिसने भी इसे देखा वह कह उठा वाह क्या सीन है 

जबलपुरJun 18, 2016 / 04:03 pm

Ajay Khare

jabalpur news in hindi,wow, what is the scene, hor

horse

जबलपुर। मानसून के पहले और इसके दौरान आसमान में बादलों से अक्सर कई तरह की आकृतियां बनती नजर आती हैं। हवा के प्रवाह से उडऩे वाले बादल आपस में मिलकर शानदार नजारे बनाते हैं। आसमान में ज्यादातर बादल रूई के पहाड़ की तरह चलते फिरते दिखाई देते हैं। ये नजारे खासतौर पर बच्चों को और बड़ों को भी लुभाते हैं। कभी बादलों से पहाड़ की आकृति बनती है तो कभी पशु पक्षियों और कभी प्रकृति की अन्य वस्तुओं की। आज आसमान में एक ऐसा ही एक शानदार नजारा देखने को मिला जब बादलों से बना एक घोड़ा बादलों से आगे निकलने की होड़ करता नजर आया। जिसने भी इसे देखा वह कह उठा वाह क्या सीन है।

Hindi News / Jabalpur / वाह क्या सीन है: जब बादलों के बीच दौड़ता नजर आया एक घोड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो