scriptwinter season 2024 : अक्टूबर में इस हफ्ते शुरू होगी ठंड, अभी बदला रहेगा मौसम का मिजाज | winter season 2024: Cold will start this week in October | Patrika News
जबलपुर

winter season 2024 : अक्टूबर में इस हफ्ते शुरू होगी ठंड, अभी बदला रहेगा मौसम का मिजाज

5-6 अक्टूबर को सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आएगी। महीने के आखिरी सप्ताह में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

जबलपुरOct 05, 2024 / 01:01 pm

Lalit kostha

winter season 2024 : बारिश थमने से उमस ने परेशान कर रखा है। शुक्रवार को भी दिन भर धूप-छांव की स्थिति रही। कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे नमी व उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में जबलपुर सम्भाग के मौसम में बदलाव दिख सकता है। 5-6 अक्टूबर को सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आएगी। महीने के आखिरी सप्ताह में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

winter season 2024 : कम दबाव का क्षेत्र बना, दो दिन तक बदला रहेगा मौसम का रुख

winter season 2024


winter season 2024 : जाते-जाते ‘धूप-छांव’ कर रहा मानसून, आज बारिश के आसार

winter season 2024

winter season 2024 : उत्तर पश्चिम रहा हवा का रुख

शुकवार को हल्की बारिश से अधिकतम तापमान कम हुआ। यह 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य भी से दो डिग्री अधिक था। हवा का रुख उत्तर पश्चिम रहा। सीजन में कुल वर्षा 57.6 इंच पर स्थिर है।
winter season 2024

winter season 2024 : कम दबाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ होते हुए गुजर रही है। पूर्वोत्तर बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती घेरे से होते हुए अंडमान सागर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। लक्षद्वीप और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर भी चक्रवाती घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में चार अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र और एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने के संकेत हैं। इससे पांच-छह अक्टूबर को जबलपुर सहित पूर्वी मप्र में आखिरी दौर की हल्की बारिश का अनुमान है।

Hindi News / Jabalpur / winter season 2024 : अक्टूबर में इस हफ्ते शुरू होगी ठंड, अभी बदला रहेगा मौसम का मिजाज

ट्रेंडिंग वीडियो