scriptएमपी के 15 साल के क्रिकेटर की खेलते हुए मौत, ग्राउंड पर लेटा और फिर नहीं उठ सका | 15 year old cricketer from MP dies while playing on the ground | Patrika News
अगार मालवा

एमपी के 15 साल के क्रिकेटर की खेलते हुए मौत, ग्राउंड पर लेटा और फिर नहीं उठ सका

MP 15 year old cricketer death news वह ग्राउंड पर लेटा और फिर उठ नहीं सका।

अगार मालवाOct 06, 2024 / 08:16 pm

deepak deewan

15 year old cricketer from MP dies while playing on the ground

15 year old cricketer from MP dies while playing on the ground

मध्यप्रदेश के 15 साल के होनहार क्रिकेटर की खेलते हुए मौत हो गई। वह ग्राउंड पर लेटा और फिर उठ नहीं सका। साथी खिलाड़ी उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह दुखद वारदात प्रदेश के आगर मालवा में हुई। यह किशोर खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर लेट गया।
डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है।
आगर मालवा जिले के सुसनेर में धतुरिया निवासी माखन सिंह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। सभी क्रिकेटर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास खेल रहे थे। अचानक माखन की तबीयत खराब हो गई। वह खेलते खेलते जमीन पर लेट गया। माखन को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक माखन की मौत ग्राउंड पर ही हो गई थी।
रविवार सुबह करीब 10 बजे यह घटना घटी। थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि क्रिकेट मैच खेलने के दौरान 15 साल के माखन सिंह की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथ खेल रहे बच्चे माखन को गंभीर हालत में सुसनेर सिविल हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : एमपी के आईएएस ऑफिसर से मांग लिया इस्तीफा, प्रशासन में मच गया हड़कंप

सुसनेर सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने माखन के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया। सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक माखन सिंह 11 वीं का छात्र था। वह बचपन से अपने मामा के यहां सुसनेर में रह रहा था। छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता था। इधर पोस्टमॉर्टम करने वाले पैनल के डॉक्टर अखिलेश बागी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से माखन की मौत होना लग रहा है। बच्चे के शरीर पर न कोई चोट के निशान मिले न ही हेड इंज्यूरी दिखाई दी।

Hindi News / Agar Malwa / एमपी के 15 साल के क्रिकेटर की खेलते हुए मौत, ग्राउंड पर लेटा और फिर नहीं उठ सका

ट्रेंडिंग वीडियो