scriptExit Poll के बीच CM की दावेदारी में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह के अलावा इस तीसरे नाम की हुई एंट्री! | midst of Exit Poll race for CM third name entered between Kumari Selja and Bhupendra hooda | Patrika News
राष्ट्रीय

Exit Poll के बीच CM की दावेदारी में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह के अलावा इस तीसरे नाम की हुई एंट्री!

Exit Poll के अनुसार, अगर हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनती है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के अलावा भी कई दावेदार है, जिनके हाथ सीएम की कुर्सी आ सकती है।

नई दिल्लीOct 06, 2024 / 07:12 pm

Anish Shekhar

Haryana CM Race: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए शनिवार शाम एग्जिट पोल जारी हो गए। इसके मुताबिक, 10 साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा को झटका लग सकता है और कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन सकती है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठना लगा है कि अगर एग्जिट पोल नतीजों में बदलता है तो कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दरअसल, हरियाणा में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं का नाम चल रहा है। सबसे पहला नाम है भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है, जो 10 साल तक हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था। इस दौरान 10 में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

कुमारी शैलजा

इसके अलावा दूसरा नाम इस लिस्ट में कुमारी शैलजा का है, जो एक दलित चेहरा हैं। वह वर्तमान में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद हैं और उनका नाम भी सीएम की रेस में शामिल है। उनकी गांधी परिवार से नजदीकी भी जगजाहिर है। वह हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

दीपेंद्र हुड्डा

इस लिस्ट में तीसरा नाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का है, जो वर्तमान में रोहतक से सांसद हैं। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम की रेस से बाहर होते हैं, तो पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला

चौथा नाम रणदीप सिंह सुरजेवाला का है। राज्यसभा सांसद और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का भी नाम सीएम पद की रेस में शामिल है।

उदय भान

इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अगर पार्टी किसी दलित चेहरे के नाम पर आगे बढ़ती है, तो वह भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टूबर) को मतदान हुआ था, जबकि नतीजें 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Hindi News / National News / Exit Poll के बीच CM की दावेदारी में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह के अलावा इस तीसरे नाम की हुई एंट्री!

ट्रेंडिंग वीडियो