script24 एकड़ के इस पहाड़ पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा रानी दुर्गावती म्यूजियम, गौंडवाना का शौर्य जानेंगे लोग | Rani Durgavati Museum will built on 24 acre hill by 100 crore cost people will know Gondwana bravery | Patrika News
जबलपुर

24 एकड़ के इस पहाड़ पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा रानी दुर्गावती म्यूजियम, गौंडवाना का शौर्य जानेंगे लोग

Rani Durgavati Museum : बावड़ियां की थीम पर बनेगा रानी दुर्गावती संग्रहालय। म्यूजियम में गौंडवाना की शौर्य गाथा के साथ 100 कारों की पॉर्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

जबलपुरOct 06, 2024 / 02:26 pm

Faiz

Rani Durgavati Museum
Rani Durgavati Museum : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर में शनिवार को आयोजित की गई मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर फैसले हुए। उन्हीं फैसले में एक फैसला प्रदेश की संस्कार राजधानी जबलपुर के लिए भी हुआ। यहां मदन महल इलाके में स्थित 24 एकड़ के पहाड़ पर 100 करोड़ की लागत से रानी दुर्गावती संग्रहालय का निर्माम किया जाएगा। म्यूजियम की डिजाइन गौंडवाना वास्तुकला पर आधारित होगी। इस म्यूजियम के बीच एरिया की थीम जबलपुर के बावड़ियों पर बनाई जाएगी।
संग्रहालय में ओपन एयर थिएटर बनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश की जनजातियों के जीवनशैली, रहन सहन और वीरता के किस्से-कहानियां दिखाई जाएंगी। लोगों को उनकी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ प्रदेश में उगाने वाले श्रीअन्न जैसे कोदो-कुटकी, रागी आदि को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे श्रीअन्न को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- डॉक्टरों के लिए खुशखबरी : जल्द मिल सकती 20% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, जानें सरकारी अपडेट

ये सुविधाएं भी होंगी

Rani Durgavati Museum
इस म्यूजियम में ओपन एयर थिएटर, केंद्रीय प्रागंण, 100 कारों का पॉर्किंग एरिया, आदिवासी व्यंजनों का रेस्टोरेंट, 9डी एक्सपीरियंस, अन्य तरह की सुविधा होगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विरासत को जानने के लिए संग्रहालय अच्छा माध्यम होता है। यहां आर्ट गैलेरी के माध्यम से स्थानीय कला और क्राफ्ट को प्रदर्शित किया जा सकता है। इससे टूरिज्म और इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पर्यटकों के लिए खुल गया कूनो नेशनल पार्क, खुले जंगल में आप कर सकेगें चीतों का दीदार

जल्द होगी घोषणा

इस संबंध में मोहन सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर संपतिया उइके ने बताया कि, गौंडवाना की राजधानी सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती जयंती का आयोजन किया गया है। कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती को समर्पित है। रानी को हम नमन करते हैं। रानी दुर्गावती के संग्रहालय निर्माण में 100 करोड़ राशि खर्च होगी। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Hindi News / Jabalpur / 24 एकड़ के इस पहाड़ पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा रानी दुर्गावती म्यूजियम, गौंडवाना का शौर्य जानेंगे लोग

ट्रेंडिंग वीडियो