यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana एमपी में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान इंदौर के मल्हारगंज के श्री युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले कुछ दिनों से बच्चे बीमार थे। इनमें से दो बच्चों की सुबह मौत हो गई और दो अन्य बच्चों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह Indore Collector Ashish Singh ने जांच के लिए SDM ओमप्रकाश बड़कुल को आश्रम भेजा। एसडीएम यहां संचालिका से मजाक करने लगे।
जिस आश्रम में बच्चों की मौत का मातम पसरा था वहां SDM ओमप्रकाश बड़कुल का महिला संचालिका से हंसी मजाक करते हुए वीडियो भी वायरल हो गया। इस घटना पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त एक्शन लिया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश बड़कुल को दिया एसडीएम का चार्ज वापस ले लिया। उन्हें अब निर्वाचन कार्यालय का दायित्व दे दिया है।
अनाथ आश्रम में इंफेक्शन से 4 बच्चों की मौत हुई। बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर कलेक्टर आशीष सिंह उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने अस्पताल में बच्चों के उचित इलाज के लिए सभी प्रयास करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आश्रम के बच्चों के खून में इंफेक्शन के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।