scriptएमपी के बेशर्म अफसर, आश्रम में चार बच्चों की मौत के बाद संचालिका से करते रहे मजाक | Indore Collector Ashish Singh removed SDM Omprakash Badkul | Patrika News
इंदौर

एमपी के बेशर्म अफसर, आश्रम में चार बच्चों की मौत के बाद संचालिका से करते रहे मजाक

Indore Collector Ashish Singh संचालिका के साथ हंसी-मजाक करने का उनका वीडियो भी वायरल हो गया।

इंदौरJul 02, 2024 / 08:51 pm

deepak deewan

Indore Collector Ashish Singh removed SDM Omprakash Badkul

Indore Collector Ashish Singh removed SDM Omprakash Badkul

Indore Collector Ashish Singh removed SDM Omprakash Badkul मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को चार बच्चों की मौत की बात सामने आई। अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों की मौत की खबर ने हर किसी को विचलित कर दिया। कलेक्टर ने मामले की जांच करने के लिए तुरंत एसडीएम SDM ओम नारायण बड़कुल को आश्रम भेजा। बच्चों की मौत के दर्दनाक हादसे के बाद भी एसडीएम यहां जांच की बजाए आश्रम संचालिका से मजाक करते रहे। संचालिका के साथ हंसी-मजाक करने का उनका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि एसडीएम को यह बेशर्मी भारी पड़ गई। वीडियो सामने आते ही कलेक्टर ने एसडीएम SDM ओम नारायण बड़कुल SDM Omprakash Badkul को हटा दिया।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana एमपी में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

इंदौर के मल्हारगंज के श्री युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले कुछ दिनों से बच्चे बीमार थे। इनमें से दो बच्चों की सुबह मौत हो गई और दो अन्य बच्चों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह Indore Collector Ashish Singh ने जांच के लिए SDM ओमप्रकाश बड़कुल को आश्रम भेजा। एसडीएम यहां संचालिका से मजाक करने लगे।
जिस आश्रम में बच्चों की मौत का मातम पसरा था वहां SDM ओमप्रकाश बड़कुल का महिला संचालिका से हंसी मजाक करते हुए वीडियो भी वायरल हो गया। इस घटना पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त एक्शन लिया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश बड़कुल को दिया एसडीएम का चार्ज वापस ले लिया। उन्हें अब निर्वाचन कार्यालय का दायित्व दे दिया है।
अनाथ आश्रम में इंफेक्शन से 4 बच्चों की मौत हुई। बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर कलेक्टर आशीष सिंह उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने अस्पताल में बच्चों के उचित इलाज के लिए सभी प्रयास करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आश्रम के बच्चों के खून में इंफेक्शन के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

Hindi News/ Indore / एमपी के बेशर्म अफसर, आश्रम में चार बच्चों की मौत के बाद संचालिका से करते रहे मजाक

ट्रेंडिंग वीडियो