scriptMp weather: चक्रवातीय तूफान ने ठंड पर लगाया ब्रेक, जानिए अगले 3 दिन मौसम का हाल | MP weather: Cyclonic storm 'Dana' put a break on the cold | Patrika News
ग्वालियर

Mp weather: चक्रवातीय तूफान ने ठंड पर लगाया ब्रेक, जानिए अगले 3 दिन मौसम का हाल

Mp weather: चक्रवातीय तूफान ‘दाना’ के असर से दिन में धूप की चुभन बढ़ी है, जबकि रात में भी ठंडक कम हो रही है।

ग्वालियरOct 25, 2024 / 03:40 pm

Astha Awasthi

MP weather

MP weather

Mp weather: मध्यप्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी के सक्रिय रहने से सर्दी लेट हो गई है। दिन व रात में हवा की गति बढ़ गई है। बीते दिन 6 से 10 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवातीय तूफान दाना ने सर्दी को रोक लिया है। दिन में धूप की चुभन बढ़ी है, जबकि रात में भी ठंडक कम हो रही है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में मानसून के विदा होने के बाद अक्टूबर के मध्य से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती थी। इस बार वैसी स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली बाद ठंड की दस्तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना के बाद इस योजना से मिलेंगे 5-7 हजार रुपए, लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स


अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून विदा हो गया था। मानसून प्रदेश भी जा चुका है। प्रदेश के दूसरे हिस्सों कुछ जिलों में मानसून सामान्य हो गया है। रात में ठंडक बढ़ गई, लेकिन ग्वालियर सहित अंचल का मौसम लोगों को बेहाल कर रहा है। दिन में तीखी धूप हो रही है। हवा में नमी होने से रात में उमस भी हो रही है। गुलाबी ठंड के लिए शहर तरस रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ आने पर बदलेगा मौसम

● आने वाले दिनों में हवा का रुख उत्तर से होगा। आने वाले तीन दिनों में उत्तरी हवा की वजह से रात में ठंडक बढ़ेगी लेकिन दिन में गर्मी झेलनी पड़ सकती है। नवंबर में उत्तरी हवा चलने के आसार हैं।
● दिवाली के बाद से रात का तापमान तेजी से गिरेगा।

● बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्वी हवा भी थमेगी और ठंड आने के आसार रहेंगे।

Hindi News / Gwalior / Mp weather: चक्रवातीय तूफान ने ठंड पर लगाया ब्रेक, जानिए अगले 3 दिन मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो