scriptMP Weather: टूटा रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर, इस बार बदला सर्दियों का ट्रेंड | MP Weather Winter Season trend change in 10 years in october month know the facts | Patrika News
ग्वालियर

MP Weather: टूटा रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर, इस बार बदला सर्दियों का ट्रेंड

MP Weather: पिछले 10 साल में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर आ जाता था 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर, इस बार हवा का रुख नहीं हुआ उत्तर से, दक्षिण पूर्वी हवा हावी…

ग्वालियरOct 26, 2024 / 08:12 am

Sanjana Kumar

MP News

इस साल अक्टूबर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड.

MP Weather: इस बार सर्दी का ट्रेंड बदल गया है। सर्दी के सीजन के शुरुआती दिन गर्म हो गए हैं। न दिन में राहत है और न रात में सर्दी। पिछले दस सालों की स्थिति देखी जाए तो इस बार अक्टूबर सबसे ज्यादा गर्म है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। रात में गुलाबी ठंड का अहसास नहीं हुआ। जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात के समय गर्म कपड़े निकल आते थे। रात में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ते थे। पिछले दस सालों की तुलना में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो रहा है।

मानसून 2024 सीजन में बना बारिश का रिकॉर्ड


इस बार अंचल में मानसून काफी मेहरबान रहा। शहर सहित अंचल में बिना ब्रेक के बारिश हुई। सितंबर में बारिश ने रिकॉर्ड भी बनाया। मानसून विदाई के बाद कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। चक्रवातीय तूफान भी आ गया है। इस कारण सदी थम गई है। रात का तापमान नीचे नहीं आ सका है, जिससे शहर में गुलाबी सर्दी का भी अहसास नहीं है।

तो इसलिए अब तक नहीं पड़ी ठंड

– मानसून विदाई के बाद हवा के रुख में बदलाव आने लगता है। 15 अक्टूबर के बाद हवा उत्तर पश्चिम चालू हो जाती है। यह हवा अपने साथ कश्मीर से ठंडक लेकर आती है, लेकिन इस बार हवा का रुख नहीं बदला है। दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।
-वहीं अक्टूबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभों का आना शुरू हो जाता है, जिससे कश्मीर में बर्फबारी होती है। इसके गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलती है।

-उधर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहे हैं, जिससे दक्षिण भारत में बारिश हो रही है।

– ग्वालियर-चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है। इस कारण मौसम प्रभावित हो रहा है।

पिछले दस साल में अक्टूबर में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान


वर्ष – तारीख – न्यूनतम तापमान
2014 -20- 16.6
2015 -30- 13.9
2016 – 30- 13.6
2017 -31 – 13.9
2018 – 24 – 11.9
2019 – 25 – 14.2
2020 – 31- 13.1
2021 -31 -13.0
2022- 25- 15.0
2023 -27 -14.3

Hindi News / Gwalior / MP Weather: टूटा रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर, इस बार बदला सर्दियों का ट्रेंड

ट्रेंडिंग वीडियो