Gonda News:
गोंडा जिले के तरबगंज थाने के एक गांव के रहने वाले बंटी पुत्र द्वारिका प्रसाद ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 16 अक्टूबर को उनकी पत्नी घर में सो रही थी। उसी समय वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अहमद, रेहान, और सल्लू बाइक पर सवार होकर घर पहुंचे। घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया। इस दौरान उन लोगों ने बैग में रखा रुपया और जेवर अपने कब्जे में कर लिया। तथा पत्नी का मुंह दवाकर मोरटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर भाग गये। पति का कहना है कि उसने दौडकर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पकड नही पाये। पति ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि वह लोग मेरी पत्नी का धर्म परिवर्तन करने की धमकी दे रहे हैं। पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Gonda News: सदस्य महिला आयोग ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं, 6 प्रकरण का तत्काल निस्तारण,14 मामलों में कार्रवाई के निर्देश प्रभारी निरीक्षक बोले केस दर्ज कर जांच की जा रही
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उनके गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है।