scriptभिलाई-चरोदा में स्वास्थ्य विभाग की जांच करेगा 5 सदस्यों का दल | BSP wall painted with the blood of a worker, now preparations are being made to whitewash it | Patrika News
Exclusive

भिलाई-चरोदा में स्वास्थ्य विभाग की जांच करेगा 5 सदस्यों का दल

नगर निगम, भिलाई-चरोदा में बुधवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। इसमें निगम की माली हालत और स्वास्थ्य विभाग की कार्रशैली को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। इस पर सभापति कृष्णा चंद्राकर ने पार्षदों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही। इसमें विपक्ष से दो और सत्ता पक्ष से तीन पार्षदों को शामिल किया जाएगा। इसके पहले नगर निगम, भिलाई में भी स्वास्थ्य विभाग को लेकर जांच चल रही है।

भिलाईAug 21, 2024 / 08:21 pm

Abdul Salam

play icon image
भिलाई-चरोदा में सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई। बैठक के शुरू में ही उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सामान्य सभा की पिछली बैठक बजट को लेकर मार्च 2024 में हुई थी। इसके बाद अब हो रही है। पिछली बैठक में Muktidham मुक्तिधाम, चरोदा में बड़ा पत्थर लटका हुआ है। यह बताया गया था, इसके बाद अब तक किसी ने उसका सुध नहीं लिया। इस पर Corporation EE निगम के ईई सुनील जैन ने कहा कि उस पत्थर को तोड़कर हटवा दिया जाएगा। बैठक 6 माह विलंब से करवाए जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निगम में इसको लेकर सन्नाटा पसरा रहा।

क्यों खड़ी हो गई है गाडिय़ां

उन्होंने पूछा कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की गाडिय़ां खड़ी हो गई है। टैंकर को डीजल नहीं मिल रहा है। वहीं आयुक्त और महापौर की गाडिय़ों को आराम से इंधन मिल रहा है। इस पर सभापति ने कहा कि उनके वाहन को भी ईंधन मिल रहा है। पार्षद ने पूछा तब निगम क्षेत्र के लोगों के काम क्यों अटकाए जा रहे हैं।

हर दिन नहीं आ रहे कचरा उठाने ई-रिक्शा

उन्होंने कहा कि वार्ड में तीन-तीन दिन बाद एक बार E-rickshaw ई-रिक्शा कचरा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दो दिन से मरे हुए मवेशी को उठाने वाहन डीजल नहीं होने की वजह से चरोदा नहीं पहुंची है। निगम के बहुत से ई-रिक्शा खराब खड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग व उनके अधिकारी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इस पर सभापति ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए 5 सदस्यों की जांच टीम गठित कर देते हैं। इसमें तीन सत्ता और 2 विपक्ष के पार्षदों को लिया जाए। नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष को इसमें शामिल किया जाए।

क्यों नहीं मिल रहा कर्मियों को वेतन

पार्षद ने पूछा कि आखिर निगम कर्मियों को समय पर Salary वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। दूसरे निकायों में वेतन मिल रहा है, तब यहां ऐसी परेशानी क्यों आ रही है। राजस्व वसूली सही नहीं हो रही है क्या। अधिकारियों का घर वेतन नहीं मिलने से चल जाएगा, छोटे कर्मियों की रोजी रोटी कैसे चलेगी। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि निगम की आए बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। निगम जमीन को बेचने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

एक माह से नहीं आ रहा पानी

Congress Councillor कांग्रेस के पार्षद संतोष तिवारी ने पूछा कि जल आवर्धन योजना के तहत जिन घरों में पानी दिया जाता है। वहां पिछले करीब एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। यह गंभीर विषय है। इस पर जलकार्य प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि एक सप्ताह में पानी आने लगेगा। दो ट्रांसफार्मर निगम के पास है, दोनों एक साथ खराब हो जाने की वजह से दिक्कत हो रही है।

अधूरे काम को करवाया जाए पूरा

पार्षद मनीष वर्मा ने निगम अधिकारियों से कहा कि पदुमनगर टैक्स देने वाली कालोनी में शीर्ष पर है। इसके बाद भी नगर निगम विकास को लेकर तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव से उसे बाहर रखते हैं, यह गलत है। 4 करोड़ का काम जो किया जाना था, वह अब तक अधूरा है। न मुख्यद्वार बना है और न लाइट लगाया गया है। निगम अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द काम होगा और ठेकेदार को दो साल देरी करने के लिए अर्थ दण्ड लगाया जाएगा।

Illegal plotting अवैध प्लाटिंग को वैध करें

पार्षद तुलसी ध्रु ने निगम अधिकारियों से कहा कि अवैध प्लाटिंग में जिन्होंने 10 फीसदी से अधिक काम कर लिया है। उसे नियमित किया जाएगा। इससे निगम की आय में इजाफा होगा। पार्षद अपर्णा दास गुप्ता ने कहा कि अमीरों का राशन कार्ड बन चुका है। गरीबों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। सभापति ने कहा कि वे ऐसे लोगों का लिस्ट लेकर आएं। 4 घंटे चली सामान्य सभा को जब समाप्त किया जा रहा था, तब कई पार्षदों ने सवाल कर ही नहीं पाया। वे नाराज थे। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-kolkata-incident-doctors-on-strike-relatives-sit-with-4-dead-bodies-for-hours-18921910

Hindi News/ Prime / Exclusive / भिलाई-चरोदा में स्वास्थ्य विभाग की जांच करेगा 5 सदस्यों का दल

ट्रेंडिंग वीडियो