scriptMakar Sankranti 2023 पर भूल कर भी ना करें ये काम, हो सकता है नुकसान | Do not these mistakes on Makar sankranti festival, shubh muhurt | Patrika News
धर्म-कर्म

Makar Sankranti 2023 पर भूल कर भी ना करें ये काम, हो सकता है नुकसान

ज्योतिषशास्त्र में जहां इस दिन (Makar Sankranti 2023) को दान-धर्म के लिए महत्वपूर्ण दिन माना गया है, लेकिन वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनके किए जाने की मनाही है। इस लेख में पढ़ें आखिर कौन से कार्य हैं, जिन्हें इस पर्व के दिन करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है…

Jan 11, 2023 / 04:48 pm

Sanjana Kumar

makar_sankranti_tithi_shubh_muhurt.jpg

 

भोपाल। सूर्य जब मकर राशि में आता है तब इस प्रक्रिया को उत्तरायण कहा जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने अथवा मकर राशि में प्रवेश करने पर ही संक्रांति मानी जाती है। तब मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का यह पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार (Makar Sankranti 2023) पर कई कार्यों को वर्जित माना गया है। माना जाता है कि यदि ये काम फिर भी किए जाएं, तो लोगों को इसका परिणाम किसी नुकसान या हानि के रूप में मिलता है।

ज्योतिषशास्त्र में जहां इस दिन (Makar Sankranti 2023) को दान-धर्म के लिए महत्वपूर्ण दिन माना गया है, लेकिन वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनके किए जाने की मनाही है। इस लेख में पढ़ें आखिर कौन से कार्य हैं, जिन्हें इस पर्व के दिन करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है…

 

मकरसंक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 10 काम (Makar Sankranti 2023)

1. तामसिक भोजन न करें (Makar Sankranti 2023)

मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं इस दिन प्याज-लहसुन से दूर रहना चाहिए। मांस का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। वहीं मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

2. अपशब्द या बुरा कहकर किसी को अपमानित न करें (Makar Sankranti 2023)
वैसे तो आपको इस पंक्ति को हमेशा याद रखना चाहिए। लेकिन मकर संक्रांति पर्व पर इस बात का विशेष ख्याल रखें। किसी के सााि गलत वाणी का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही किसी पर गुस्सा करना चाहिए। किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने से भी बचना चाहिए।

3. पेड़ों को न काटें (Makar Sankranti 2023)
मकर संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई करना अशुभ माना गया है। वहीं इस दिन तुलसी भी नहीं तोडऩी चाहिए।

4. नशे से रहें दूर (Makar Sankranti 2023)
इस दिन आप किसी भी तरह का नशा करने से बचें। शराब, सिगरेट, गुटका चीजों का सेवन न करें।

5. बिना स्नान किए कुछ न खाएं (Makar Sankranti 2023)
इस दिन बिना स्नान किए किसी भी तरह का भोजन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए। यदि ऐसा न कर पाएं तो गंगा जल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर इस पानी से नहाना चाहिए।

6. किसी को खाली हाथ ना लौटाएं (Makar Sankranti 2023)
मकर संक्रांति के दिन अगर कोई भी आपके घर पर आए जैसे भिखारी, साधु या बुजुर्ग तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।

7. फसल न काटें (Makar Sankranti 2023)
इस दिन फसल काटना भी वर्जित माना गया है। इसलिए फसल न काटें।

8. बालकटवाएं, न शेविंग करें (Makar Sankranti 2023)
मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। वहीं शेविंग भी नहीं करनी चाहिए।
9. उधार लेने से बचें (Makar Sankranti 2023)
मकर सक्रांति पर्व के दिन किसी से उधार नहीं लेना चाहिए।

10. अन्न का अपमान न करें (Makar Sankranti 2023)
मकर संक्रांति के दिन किसी भी रूप में अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम नहीं करना चाहिए। पहीं जानवर या पक्षियों को भी दुत्कारने से बचना चाहिए।

यहां पढ़ें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023)
इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका (Makar Sankranti 2023) समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार, पुण्यकाल और महापुण्यकाल में (Makar Sankranti 2023) स्नान-दान करना शुभ होता है। इस दिन (Makar Sankranti 2023) अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त इस दिन दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

https://youtu.be/LSsOklUrbt4

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Makar Sankranti 2023 पर भूल कर भी ना करें ये काम, हो सकता है नुकसान

ट्रेंडिंग वीडियो